• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / अर्थव्यवस्था

देश में रोजगार के मोर्च पर निराश करने वाले आंकड़े, शहरी क्षेत्रों में बढ़ी बेरोजगारी दर

त्योहारी सीजन में अधिक संख्या में नियुक्तियां हुईं थी. इसके बाद नवंबर में शहरी बेरोजगारी दर तेजी से बढ़ने लगी.

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : December 2, 2021, 11:55 IST
कोविड के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए सख्त लॉकडाउन ने 2020 की अप्रैल-जून तिमाही में समग्र बेरोजगारी दर को 20.9% तक बढ़ा दिया
  • Follow

रोजगार के मोर्च पर देश के शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर (Unemployment Rate) बढ़ने लगी है. शहरी क्षेत्रों में सभी उम्र के लोगों की बेरोजगारी दर (Unemployment Rate) जनवरी-मार्च 2021 में बढ़कर 9.4 प्रतिशत हो गई है. जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 9.1 प्रतिशत थी. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शहरी क्षेत्रों में महिलाओं के मामले में बेरोजगारी दर अधिक चिंताजनक हैं. सभी आयु वर्ग की महिलाओं की बेरोजगारी दर जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में बढ़कर 11.8% हो गई जो पिछले साल 10.5% थी. वहीं अक्टूबर-दिसंबर 2020 में यह दर 13.1 फीसदी थी.

क्या बोलीं बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य आर्थिक सलाहकार?

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, कोविड के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए सख्त लॉकडाउन ने 2020 की अप्रैल-जून तिमाही में समग्र बेरोजगारी दर को 20.9% तक बढ़ा दिया, जिससे देश भर में नौकरी की स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई थी. अर्थव्यवस्था के खुलने के बाद से रोजगार की स्थिति में लगातार सुधार हुआ है. कई राज्यों ने अभी भी बेरोजगारी को लेकर सभी आयु वर्गों के लिए डबल डिजिट के फिगर्स दिखाए हैं.

बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्य कांति घोष ने कहा वित्त वर्ष 2021 कि चौथी तिमाही के लिए नवीनतम पीएलएफएस (आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण) सर्वेक्षण से पता चलता है कि वित्त रोजगार में लगातार सुधार हुआ है, जबकि इस तिमाही के दौरान बेरोजगारी दर 10.3 प्रतिशत से घटकर 9.4 प्रतिशत हो गई है.

किसे माना जाता है बेरोजगार ?

घोष ने कहा, महिला बेरोजगारी दर में गिरावट आई है जो पुरुष बेरोजगारी दर से कहीं अधिक थी. सीडब्ल्यूएस (वर्तमान साप्ताहिक स्थिति) के मुताबिक किसी को बेरोजगार तब माना जाता है, जब कोई सात दिनों तक किसी भी दिन एक घंटे के लिए भी काम नहीं करता है. रिपोर्ट के मुताबिक, शहरी बेरोजगारी दर में 12 सितंबर को समाप्त सप्ताह में तेज गिरावट देखने को मिली थी. इसका मुख्य कारण त्योहारी सीजन में अधिक संख्या में नियुक्तियां हुईं थी. इसके बाद नवंबर में शहरी बेरोजगारी दर तेजी से बढ़ने लगी.

Published - December 2, 2021, 11:55 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • national statistical office
  • nso
  • October- December quarter

Related

  • ग्रामीण खपत में हुआ सुधार, मांग में आ रही तेजी
  • WPI Inflation: महंगाई की मार से मिली राहत, जुलाई में थोक महंगाई दर घटकर 2.04 फीसदी पर आई
  • रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा देश का फॉरेक्‍स रिजर्व
  • आरबीआई के ग्रोथ अनुमान पर डेलॉयट ने भी लगाई मुहर, जारी रहेगी विकास की रफ्तार
  • फिर बढ़ा सरकारी खजाना, सालभर का खर्च निकाल देगा फॉरेक्‍स रिजर्व
  • RBI के कदम से बढ़ेगी भारत की साख!

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close