• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / अर्थव्यवस्था

राहत की बात: सरकार ने घटाया आयात शुल्क, अब इतने रुपये सस्ता हुआ खाने का तेल

सितंबर में खाद्य तेल का आयात 63% बढ़कर रिकॉर्ड 16.98 लाख टन पहुंच गया है .यह किसी भी एक महीने में हुआ अब तक का सबसे ज्यादा आयात है.

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : October 14, 2021, 12:24 IST
केंद्र सरकार की ओर से खाद्य तेल पर से कस्टम ड्यूटी को घटा दिया गया है.
  • Follow

महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को सरकार ने कुछ राहत दी है. केंद्र सरकार की ओर से खाद्य तेल पर से कस्टम ड्यूटी (Custom Duty) को घटा दिया गया है. जिन खाद्य तेल पर से आयात शुल्क हटाया गया है उनमें सन फ्लॉवर ऑयल पर एग्री सेस आदि शामिल हैं. सरकार द्वारा आयात शुल्क को 6 महीने के लिए खत्म किया गया है. हालांकि सरकार की ओर से खाद्य तेल की कीमत कम करने की लगातार कोशिश की जा रही है. कुछ दिन पहले उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने तेल और तिलहन पर स्टॉक लिमिट लागू करने का आदेश दिया था. ये लिमिट भी 31 मार्च तक लागू रहेंगी. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने एक नोटिफिकेशन में कहा कि शुल्क में कटौती 14 अक्टूबर से प्रभावी होगी. खाद्य तेल संगठन एसईए ने बताया कि सितंबर में आयात 63% बढ़कर रिकॉर्ड 16.98 लाख टन पहुंच गया है .यह किसी भी एक महीने में हुआ अब तक का सबसे ज्यादा आयात है.

खाद्य तेलों में हो सकती है 15 रुपये की कमी

जानकारों का मानना है कि सरकार के इस फैसले के बाद खाद्य तेलों में 15 रुपये की कमी हो सकती है. फैसले के मुताबिक इस कटौती के बाद कच्चे पाम पर 8.25%, सोयाबीन और सूरजमुखी के तेल पर 5.5% प्रभावी सीमा शुल्क होगा. इसके अलावा सूरजमुखी, सोयाबीन, पामोलिन और पाम तेल की रिफाइंड किस्मों पर आयात शुल्क को 32.5% से घटाकर 17.5% कर दिया गया है.

पिछले महीने भी हुई आयात शुल्क में कमी

सरकार ने खाद्य तेलों के दाम कम करने के लिए पिछले कुछ महीने में चौथी बार सीमा शुल्क में कटौती की है. पिछले महीने 11 सितंबर को भी पाम तेल, सोया तेल और सूरजमुखी तेल पर सीमा शुल्क में कमी की गई थी. वहीं कच्चे सोया तेल और कच्चे सूरजमुखी तेल पर भी आयात शुल्क 7.5% से घटाकर 2.5% किया गया था. बुधवार शुल्क में कटौती के बाद रिफाइंड पाम तेल के दाम 8-9 रुपये लीटर और सूरजमुखी व सोयाबीन तेल के दाम 12-15 रुपये लीटर तक नीचे आ जाएंगे. जानकारों की मानें तो पिछले एक साल में घरेलू बाजार में खाद्य तेल 46.15% महंगा हो चुका है. बता दें कि देश में कुल खाद्य तेल की खपत का 60% आयात करना पड़ता है.

Published - October 14, 2021, 12:24 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • CBIC
  • Custom duty
  • edible oil

Related

  • ग्रामीण खपत में हुआ सुधार, मांग में आ रही तेजी
  • WPI Inflation: महंगाई की मार से मिली राहत, जुलाई में थोक महंगाई दर घटकर 2.04 फीसदी पर आई
  • रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा देश का फॉरेक्‍स रिजर्व
  • आरबीआई के ग्रोथ अनुमान पर डेलॉयट ने भी लगाई मुहर, जारी रहेगी विकास की रफ्तार
  • फिर बढ़ा सरकारी खजाना, सालभर का खर्च निकाल देगा फॉरेक्‍स रिजर्व
  • RBI के कदम से बढ़ेगी भारत की साख!

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close