• English
  • বাংলা
  • తెలుగు
  • मराठी
  • ಕನ್ನಡ
  • ગુજરાતી
  • money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / पर्सनल फाइनेंस सर्वे

किस राज्य और किस जिले में सबसे ज्यादा खरीदा जाता है सोना?

भारत में लोग जमकर सोना खरीदते हैं और यही वजह है कि भारत दुनिया में सोने की सबसे ज्यादा खपत करने वाले देशों में दूसरे स्थान पर है.

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : November 5, 2022, 15:32 IST
  • Follow

भारत में लोग जमकर सोना खरीदते हैं और यही वजह है कि भारत दुनिया में सोने की सबसे ज्यादा खपत करने वाले देशों में दूसरे स्थान पर है. ये बातें तो आप जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे देश में कितने परिवार सोने में निवेश करते हैं, किस राज्य और किस जिले में सबसे ज्यादा सोना खरीदा जाता है?

मनी9 आपके इन्हीं सवालों के जवाब लाया है देश के पहले और स्वतंत्र पर्सनल फाइनेंस सर्वे में. मनी 9 ने देश के 20 राज्यों के 100 जिलों में 31,510 परिवारों का सर्वे किया. इस सर्वे के मुताबिक, देश के हर 100 में से केवल 15 परिवार ही सोने में निवेश करते हैं.

वहीं राज्यों के हिसाब से देखें तो कर्नाटक के लोग सबसे ज्यादा सोना खरीदते हैं. कर्नाटक के हर 100 में से 38 परिवारों ने सोने में निवेश किया है. इसके उलट बड़े राज्यों में बिहार सबसे निचले स्थान पर है. राज्य के 100 में से केवल 1 परिवार ने ही सोने में निवेश किया है.

जिले के हिसाब से गुजरात का सूरत सोने में सबसे ज्यादा निवेश करता है. जिले के हर 100 में से 51 परिवारों ने सोने में निवेश किया है, इसके बाद आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में सबसे ज्यादा 100 में से 46 परिवारों के पास सोने में निवेश है.

इस सर्वे में एक हैरान करने वाली बात है कि शीर्ष 10 जिलों में उत्तर भारत का एक भी जिला नहीं है. देश में सोने का सबसे ज्यादा काराबोर दक्षिणी और पश्चिमी भारत के राज्यों में होता है. सोने में निवेश करने वाले परिवारों की संख्या के लिहाज से शीर्ष 10 में से 4 जिले कर्नाटक के और तीन महाराष्ट्र के हैं.

हमारे इस सर्वे में पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी और भी नई जानकारी है, जैसे कि अभी हमने सोने की बात की, इसी तरह हम बताएंगे कि देश में परिवार पैसों के लेन-देन, शॉपिंग वगैरह के लिए किस पेमेंट मोड का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. कितने परिवार UPI का, कितने परिवार इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं? तो इनके बारे में जानने के लिए देखते रहिए मनी9.

– देश का पहला और स्वतंत्र पर्सनल फाइनेंस सर्वे – 20 राज्यों के 100 जिलों में 31,510 परिवारों के बीच सर्वे – हर 100 में से केवल 15 परिवारों ने सोने में निवेश किया है – कर्नाटक के हर 100 में से 38 परिवार के पास है सोने में निवेश – बिहार में 100 में से केवल 1 परिवार के पास है सोने में निवेश – सूरत में 51% परिवारों ने किया है सोने में निवेश – शीर्ष 10 जिलों में उत्तर भारत का एक भी जिला नहीं – भारत में औसत परिवार की 11 फीसदी संपत्ति सोने के रूप में है- RBI रिपोर्ट – 2021 में भारत ने करीब1,067.72 टन सोने का आयात किया- GJEPC

Published - November 5, 2022, 03:32 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • personal finance survey
  • personal finance survey money9

Related

  • भारत में कितने परिवार आर्थिक रूप से हैं सुरक्षित? Money9 के सर्वे से जानिए
  • कैश या UPI, क्या है भारतीयों की पसंद: Money9 Survey
  • बचत के लिए बीमा भी खरीदते हैं लोग, मुदरै शहर सबसे आगे
  • 17% भारतीय प्रॉपर्टी में करते हैं निवेश, सर्वे में जानिए दूसरे पसंदिदा विकल्प
  • गोल्‍ड इन्‍वेस्‍टमेंट में उत्‍तर भारत पीछे, सबसे आगे ये शहर: भारत की जेब का सर्वे
  • आधे भारतीय नहीं देना चाहते इनकम टैक्स

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Trending Stories

  • फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम!
  • पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • TV9 Sites

  • TV9 Hindi
  • TV9 Marathi
  • TV9 Gujarati
  • TV9 Kannada
  • TV9 Bangla
  • TV9 English
  • News9 Live
  • Trends9
  • Tv9tamilnews
  • Assamtv9
  • Malayalamtv9
  • Money9 Sites

  • Money9 Hindi
  • Money9 English
  • Money9 Marathi
  • Money9 Telugu
  • Money9 Gujarati
  • Money9 Kannada
  • Money9 Bangla
  • Money9live
  • Topics

  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • शेयर
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • क्रिप्टो
  • एक्सक्लूसिव
  • survey data
  • Download App

  • play_store
  • App_store
  • Contact Us
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2025 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close