• English
  • বাংলা
  • తెలుగు
  • मराठी
  • ಕನ್ನಡ
  • ગુજરાતી
  • money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / पर्सनल फाइनेंस सर्वे

421 परियोजनाओं की लागत 4.40 लाख करोड़ रुपए बढ़ी

देरी से चल रही 845 परियोजनाओं में से 204 में एक से 12 महीने की देरी है

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : December 24, 2023, 13:34 IST
  • Follow

नवंबर में 150 करोड़ रुपये से अधिक निवेश वाली 421 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की लागत 4.40 लाख करोड़ रुपए से अधिक बढ़ गई. एक आधिकारिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की इस रिपोर्ट के मुताबिक, उसकी निगरानी में शामिल 150 करोड़ रुपए और उससे अधिक निवेश की 1,831 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से 421 परियोजनाओं की लागत बढ़ गई है जबकि 845 परियोजनाएं विलंब से चल रही है.

मंत्रालय की नवीनतम मासिक रिपोर्ट के मुताबिक निगरानी में रखी गई 1,831 परियोजनाओं की कुल मूल लागत 25,10,577.59 करोड़ रुपए थी लेकिन उनके पूरा होने की अनुमानित लागत 29,50,997.33 करोड़ रुपए हो गई. इस तरह कुल लागत में 4,40,419.74 करोड़ रुपए यानी 17.54 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है. रिपोर्ट कहती है कि नवंबर, 2023 तक इन परियोजनाओं पर 15,58,038.07 करोड़ रुपए का खर्च आया, जो परियोजनाओं की अनुमानित लागत का 52.80 प्रतिशत है.

हालांकि इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि देरी की गणना समापन की नवीनतम अनुसूची के आधार पर की जाती है तो विलंबित परियोजनाओं की संख्या घटकर 629 हो जाती है. इसमें कहा गया है कि 308 परियोजनाओं के लिए न तो उसकी मंजूरी का वर्ष और न ही संभावित निर्माण अवधि की सूचना दी गई है. देरी से चल रही 845 परियोजनाओं में से 204 में एक से 12 महीने की देरी है जबकि 198 परियोजनाएं 13-24 महीने की देरी से चल रही हैं. वहीं 322 परियोजनाओं में 25-60 महीने की देरी है और 121 परियोजनाएं पांच साल से अधिक विलंब से चल रही हैं.

देरी से चल रही 845 परियोजनाओं का समय औसतन 36.64 महीने बढ़ गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, विभिन्न कार्यान्वयन एजेंसियों ने इस देरी के लिए भूमि अधिग्रहण में देरी, वन और पर्यावरण मंजूरी हासिल करने में विलंब और बुनियादी ढांचे के समर्थन की कमी को जिम्मेदार बताया है.

Published - December 24, 2023, 01:34 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • govt project

Related

  • भारत में कितने परिवार आर्थिक रूप से हैं सुरक्षित? Money9 के सर्वे से जानिए
  • कैश या UPI, क्या है भारतीयों की पसंद: Money9 Survey
  • बचत के लिए बीमा भी खरीदते हैं लोग, मुदरै शहर सबसे आगे
  • 17% भारतीय प्रॉपर्टी में करते हैं निवेश, सर्वे में जानिए दूसरे पसंदिदा विकल्प
  • गोल्‍ड इन्‍वेस्‍टमेंट में उत्‍तर भारत पीछे, सबसे आगे ये शहर: भारत की जेब का सर्वे
  • आधे भारतीय नहीं देना चाहते इनकम टैक्स

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Trending Stories

  • फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम!
  • पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • TV9 Sites

  • TV9 Hindi
  • TV9 Marathi
  • TV9 Gujarati
  • TV9 Kannada
  • TV9 Bangla
  • TV9 English
  • News9 Live
  • Trends9
  • Tv9tamilnews
  • Assamtv9
  • Malayalamtv9
  • Money9 Sites

  • Money9 Hindi
  • Money9 English
  • Money9 Marathi
  • Money9 Telugu
  • Money9 Gujarati
  • Money9 Kannada
  • Money9 Bangla
  • Money9live
  • Topics

  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • शेयर
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • क्रिप्टो
  • एक्सक्लूसिव
  • survey data
  • Download App

  • play_store
  • App_store
  • Contact Us
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2025 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close