• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / पॉलिसी

वारिस को ढूंढकर पैसा लौटाएंगे बैंक

सरकार ने बैंकों से बचत खाते और लॉकर में नॉमिनी सुनिश्चित करने को कहा

  • अमन गुप्ता
  • Last Updated : June 6, 2023, 15:40 IST
फोटो साभार: TV9 भारतवर्ष
  • Follow

सरकार बैंकों में पड़ी 50,000 करोड़ रुपए की बिना दावा वाली राशि को उससे संबंधित लोगों को वापस करना चाह रही है. इसी दिशा में अब सरकार ने बैंकों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि सभी डिपॉजिट अकाउंट और डिपॉजिट लॉकर्स में नॉमिनी जरूर दर्ज हो. सरकार ने इस मुद्दे पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को भी लिखा है. इस संबंध में सार्वजनिक बैंकों से अलग से चर्चा की जाएगी.

अगर बिना दावा वाली रकम के मामले घटते हैं तो इससे बैंकों को भी लाभ होता है क्योंकि नामांकन के अभाव में कई बार कानूनी मुद्दे उत्पन्न होते हैं जिससे बैंक और उनके ग्राहक दोनों प्रभावित होते हैं. इस साल की शुरुआत में वित्त राज्यमंत्री भागवत कराड ने लोकसभा को में बताया था कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSB) ने फरवरी 2023 के अंत में 10 साल या उससे अधिक समय से संचालित नहीं किए गए खातों से ₹35,012 करोड़ की बिना जमा राशि को RBI को स्थानांतरित कर दिया है.

सरकार और आरबीआई दोनों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे इंवेस्टर एजुकेशन एंड प्रोटेक्शन फंड (IEPF) में अधिक धन जमा करने के पक्ष में नहीं हैं. पिछले हफ्ते, आरबीआई ने हर बैंक के शीर्ष 100 लावारिस जमा का पता लगाने और निपटाने के लिए ‘100 दिन, 100 भुगतान’ अभियान शुरू किया था. इस योजना के तहत, बैंक देश के हर जिले में अपनी शीर्ष 100 जमा राशियों का पता लगाएंगे और उनका निपटान करेंगे.

IEPF में कब जमा होती है राशि? आरबीआई के शासनादेश के अनुसार बैंकों में जिन बचत या चालू खातों में 10 साल तक कोई लेनदेन नहीं होता. इसी तरह ऐसी बैंक एफडी जिसके मैच्योर होने के 10 साल बाद तक कोई दावा नहीं करता उसे अनक्लेम्ड राशि मान लिया जाता है. नियमों के तहत बैंक इस रकम को आरबीआई की ओर से बनाए गए इंवेस्टर एजुकेशन एंड प्रोटक्शन फंड (IEPF) में ट्रांसफर कर देते हैं. निवेशक और उसके वारिस इस रकम के लिए दावा कर सकते हैं. आरबीआई अभी इसी इसी तरह की रकम को उनके दावेदारों तक पहुंचाने के लिए अभियान चला रहा है.

Published - June 6, 2023, 01:32 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • kyc
  • RBI
  • unclaimed deposit

Related

  • सस्‍ते में घर खरीदने का मौका, आज से DDA फ्लैट बिक्री के रजिस्‍ट्रेशन शुरू
  • अनचाहे कॉल्‍स पर TRAI हुआ सख्‍त, मनमानी पर टेलीमार्केटिंग कंपनियों का कटेगा कनेक्‍शन
  • बैंकिंग नियमों में सरकार करने जा रही बड़ा बदलाव, अब बैंक खाते में एक की जगह बना सकेंगे 4 नॉमिनी!
  • RBI MPC 2024: खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर RBI गवर्नर ने जताई चिंता, महंगाई दर अनुमान 4.5% पर बरकरार
  • RBI MPC Meet 2024: सस्‍ते लोन की उम्‍मीदों पर फिरा पानी, RBI ने नहीं घटाई ब्‍याज दरें
  • Indigo के ग्राहकों को मिलेगी लक्‍जरी सुविधाएं, बिजी रुट्स पर शुरू होगी नई सर्विस

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close