• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / मार्केट

आज खुला तत्व चिंतन फार्मा केम का IPO, क्या आपको सब्सक्राइब करना चाहिए?

ग्रे मार्केट में, शेयर 1,783 रुपये से 1803 रुपये पर कोटे किया जा रहा था जो की इश्यू प्राइस से 710-720 रुपये या 66% के प्रीमियम पर था.

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : July 16, 2021, 17:23 IST
निवेशक न्यूनतम 27 इक्विटी शेयरों में बोली लगा सकते हैं. एक रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट या 351 शेयरों के लिए 1,93,050 रुपये में आवेदन कर सकता है
  • Follow

गुजरात स्थित तत्व चिंतन फार्मा केम का 500 करोड़ रुपये का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुला. इश्यू का प्राइस बैंड 1,073-1,083 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. बोली 20 जुलाई को बंद हो जाएगी. निवेशक कम से कम 13 इक्विटी शेयरों और उसके मल्टीपल्स में बोली लगा सकते हैं, 13 शेयरों के एक लॉट का हाइअर प्राइज़ बैंड 14,079 का है. एक रिटेल निवेशक अधिकतम 14 लॉट या 182 शेयरों के लिए 1,97,106 रुपये का आवेदन कर सकता है.

पब्लिक ऑफर में 225 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर और 275 करोड़ रुपये के ऑफर फॉर सेल शामिल है जो की प्रोमोटर अजयकुमार मनसुखलाल पटेल, चिंतन नितिनकुमार शाह, शेखर रसिकलाल सोमानी और प्रोमोटर ग्रुप द्वारा है. ये स्पेशलिटी केमिकल मैन्युफैक्चरर का इरादा नए इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल अपनी दहेज नमैन्युफैक्चरिंग यूनिट के विस्तार और वडोदरा में अपनी R&D फैसिलिटी के अपग्रेडेशन के लिए करना है.

एंकर बुक

IPO से पहले 15 जुलाई को स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी ने 22 एंकर निवेशकों से 149.99 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जिसमें गोल्डमैन सैक्स, एचएसबीसी ग्लोबल, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, एबरडीन स्टैंडर्ड एशिया और नोमुरा शामिल हैं. एक्सिस एमएफ, आदित्य बिड़ला सन लाइफ, निप्पॉन लाइफ, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एसबीआई एमएफ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल और एचडीएफसी ट्रस्टी जैसे घरेलू संस्थागत निवेशकों को भी शेयर अलॉट किए गए थे.

ग्रे मार्केट का अनुमान

ग्रे मार्केट में, शेयर 1,783 रुपये से 1803 रुपये पर था और इसके इश्यू प्राइस पर 710-720 रुपये या 66% का प्रीमियम था. “ऊपरी बैंड में PE 41.62x पर आता है और P/BV 13x पर आता है. दूसरे लिस्टेड पीअर्स की तुलना में यह इश्यू काफी उचित लगता है. केमिकल स्टॉक में मोमेंटम और छोटे इश्यू साइज को अच्छी सब्सक्रिप्शन आकर्षित करने में मदद करनी चाहिए, ”ग्रे मार्केट्स पर नज़र रखने वाले अनलिस्टेड एरिना के संस्थापक अभय दोशी ने कहा.

ब्रोकरेज की राय

मोतीलाल ओसवाल | रेटिंग: सब्सक्राइब तत्त्व चिंतन फार्मा केम की विस्तार योजनाओं को देखते हुए अगले 2-3 वर्षों में मजबूत वृद्धि देखने की उम्मीद है. इशू होने के बाद के आधार पर इश्यू का मूल्य 45.9x FY21 P/E (price to earnings) पर है, जो समकक्षों (59x का औसत P/E) की तुलना में उचित प्रतीत होता है, क्योंकि इसे हाइअर एअर्निंग ग्रोथ (62% CAGR) प्राप्त होता है.

एंजेल ब्रोकिंग | रेटिंग: सब्सक्राइब तत्त्व चिंतन फार्मा केम PTCs के लिए भारत में सबसे बड़ा खिलाड़ी है और जिओलाइट्स के लिए SDAs का भारत में एकमात्र निर्माता है जो ग्रीन टेक्नोलॉजीज के लिए प्राथमिकता के कारण महत्व रखता है. क्लाइंट्स को जोड़ने, विस्तृत पोर्टफोलियो, क्षमताओं और उद्योग के लिए अनुकूल दृष्टिकोण को देखते हुए, एंजेल ब्रोकिंग का मानना है कि तत्व चिंतन स्वस्थ विकास दर बनाए रख सकता है जो कंपनी द्वारा नियंत्रित x 46x FY21 EPS (प्रति शेयर आय) को सही ठहराता है.

(डिस्क्लेमर: इस लेख में सिफारिशें संबंधित शोध और ब्रोकरेज फर्म द्वारा हैं. मनी 9 और उसके प्रबंधन उनकी निवेश सलाह के लिए कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं. कृपया निवेश करने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें.)

Published - July 16, 2021, 05:23 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • IPO
  • MTAR Technologies
  • Nazara Technologies

Related

  • अच्छे बाजारों में हमेशा की तरह बहुत सारी अटकलें हैं, कोशिश करें उस शोर से दूर रहें: एंड्रयू हॉलैंड
  • शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 16,800 के पार
  • शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक लुढ़का, निफ्टी 17,300 के नीचे
  • वैल्‍यू देखकर की IPO में लगाएं पैसा: नीलेश शाह
  • शेयर बाजार में तेजी जारी, निफ्टी बढ़त के साथ 17450 के स्‍तर पर हुआ बंद
  • शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 17,350 के पार

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close