• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / मार्केट

IPO News: हेल्थियम मेडटेक IPO के जरिए जुटाएगी फंड, सेबी के पास जमा किए डॉक्यूमेंट

IPO News: हेल्थियम मेडटेक ने SEBI के पास IPO के लिए डॉक्यूमेंट जमा कराए हैं. कंपनी के इस IPO के तहत 390 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे.

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : September 7, 2021, 16:26 IST
IPO लाने वाली कंपनियों की लिस्ट में हेल्थियम मेडटेक (Healthium Medtech) का नाम भी जुड़ गया है. कंपनी ने SEBI के पास IPO के लिए दस्तावेज जमा कराए हैं
  • Follow

IPO News: यह साल IPO (Initial public offering) के नाम रहने वाला है. देश में कई कंपनियां अपना IPO लेकर आ चुकी हैं वहीं कई कंपनियों जल्द ही अपना IPO मार्केट में लाने की तैयारी है. IPO लाने वाली कंपनियों की लिस्ट में हेल्थियम मेडटेक (Healthium Medtech) का नाम भी जुड़ गया है. कंपनी ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास IPO के लिए डॉक्यूमेंट जमा कराए हैं. कंपनी के इस IPO के तहत 390 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे. इसी के साथ मौजूदा शेयर होल्डर और प्रवर्तक 3.91 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) करेंगे.

50.09 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में होगा

ऑफर फॉर सेल के तहत क्विनग एक्विजिशन लिमिटेड (Quinag Acquisition) 3.9 करोड़ शेयर बेचेगी. वहीं महादेवन नारायणमणि (Mahadevan Narayanmani) एक लाख शेयरों की पेशकश करेगी. इन नए शेयरों की बिक्री से मिली राशि में से 50.09 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा. इसी के साथ 179.46 करोड़ रुपये का निवेश सहायक कंपनियों सिरोनिक्स में किया जाएगा. बाकी 58 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल अधिग्रहण और अन्य रणनीतिक गतिविधियों में होगा.

कंपनी ने कमाया 85.43 करोड़ रुपये का लाभ

मार्च 2021 को खत्म हुए फाइनेंशियल ईयर के लिए, कंपनी ने पिछले फाइनेंशियल ईयर में 36.76 करोड़ रुपये की तुलना में 85.43 करोड़ रुपये का लाभ कमाया. फाइनेंशियल ईयर के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 726.75 करोड़ रुपये हो गई,जो इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर में 652.38 करोड़ रुपये थी. ICICI सिक्योरिटीज, CLSA इंडिया, क्रेडिट सुइस सिक्योरिटीज इंडिया और नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज इंडिया इस इश्यू के लीड मैनेजर हैं.

भारत और यूके पर है कंपनी का फोकस

हेल्थियम मेडटेक (Healthium Medtech) एक ग्लोबल मेडटेक कंपनी है जो सर्जिकल (Surgical), पोस्ट-सर्जिकल (Post surgical) और पुरानी देखभाल में उपयोग किए जाने वाले प्रोडक्ट्स पर बेस्ड है. कंपनी का फोकस तीन प्रमुख बाजारों भारत , यूके (UK) और दुनिया के बाकी हिस्से पर है. कंपनी चार क्षेत्रों में सबसे ज्यादा फोकस करती है जिसमें एडवांस सर्जरी, यूरोलॉजी, आर्थ्रोस्कोपी और घाव की देखभाल शामिल हैं.

Published - September 7, 2021, 04:26 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • CLSA India
  • Healthium Medtech
  • Icici securities

Related

  • अच्छे बाजारों में हमेशा की तरह बहुत सारी अटकलें हैं, कोशिश करें उस शोर से दूर रहें: एंड्रयू हॉलैंड
  • शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 16,800 के पार
  • शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक लुढ़का, निफ्टी 17,300 के नीचे
  • वैल्‍यू देखकर की IPO में लगाएं पैसा: नीलेश शाह
  • शेयर बाजार में तेजी जारी, निफ्टी बढ़त के साथ 17450 के स्‍तर पर हुआ बंद
  • शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 17,350 के पार

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close