• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / मार्केट

Gold Price: इस हफ्ते सोना और चांदी दोनों कीमती धातुएं हुई महंगी, जानिए क्या हैं भाव

Gold Price: सोने में इस हफ्ते में 427 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गई है.

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : October 2, 2021, 14:37 IST
वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतें शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुईं. PC: Pixabay
  • Follow

Gold Price: इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को एमसीएक्स पर तीन दिसंबर, 2021 की डिलीवरी वाला सोना 0.05 फीसद या 21 रुपये की बेहद मामूली गिरावट के साथ 46500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. चांदी की बात करें, तो शुक्रवार को तीन दिसंबर, 2021 डिलीवरी वाली चांदी का भाव 1.52 फीसद या 908 रुपये की बढ़त के साथ 60,525 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ. आइए जानते हैं कि इस हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में कितना फर्क आया है.

इस हफ्ते सोने की कीमतों में दर्ज हुई बढ़त

इस हफ्ते सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज हुई है. एमसीएक्स पर तीन दिसंबर, 2021 डिलीवरी वाला सोना सोमवार, 27 सितंबर को 46,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था. इससे पिछले सत्र में यह 46,079 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इस तरह इस सोने में इस हफ्ते में 427 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गई है.

चांदी की कीमत में इजाफा

चांदी की कीमतों में भी इस हफ्ते बढ़त दर्ज हुई है. एमसीएक्स पर तीन दिसंबर, 2021 डिलीवरी वाली चांदी का भाव इस हफ्ते सोमवार, 27 सितंबर को 60,626 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला था. इससे पिछले सत्र में यह 59,955 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था. इस तरह इस चांदी में इस हफ्ते 595 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़त दर्ज की गई है.

सोने के वैश्विक भाव में तेजी (Global Gold Rate)

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतें शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुईं. कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव शुक्रवार को 0.08 फीसद या 1.40 डॉलर की बढ़त के साथ 1758.40 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ. वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.23 फीसद या 4.03 डॉलर की बढ़त के साथ 1760.98 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ.

चांदी के वैश्विक भाव में भी तेजी (Global Silver Rate)

वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमतें भी शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुईं. कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव शुक्रवार को 2.22 फीसद या 0.49 डॉलर की बढ़त के साथ 22.54 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ. वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 1.66 फीसद या 0.37 डॉलर की बढ़त के साथ 22.54 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ.

Published - October 2, 2021, 02:36 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • Gold
  • Gold Futures Price
  • Gold price today

Related

  • अच्छे बाजारों में हमेशा की तरह बहुत सारी अटकलें हैं, कोशिश करें उस शोर से दूर रहें: एंड्रयू हॉलैंड
  • शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 16,800 के पार
  • शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक लुढ़का, निफ्टी 17,300 के नीचे
  • वैल्‍यू देखकर की IPO में लगाएं पैसा: नीलेश शाह
  • शेयर बाजार में तेजी जारी, निफ्टी बढ़त के साथ 17450 के स्‍तर पर हुआ बंद
  • शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 17,350 के पार

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close