• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / आईपीओ

IREDA इक्विटी कैपिटल बढ़ाने के लिए FPO लाने पर कर रही विचार

IREDA FPO: नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली NBFC, IREDA पिछले साल नवंबर में 2,150 करोड़ रुपये का IPO लेकर आई थी.

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : May 21, 2024, 16:58 IST
  • Follow

IREDA FPO: सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लि. (IREDA) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्‍टर प्रदीप कुमार दास ने कहा कि कंपनी अपनी इक्विटी कैपिटल बढ़ाने के लिए अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (FPO) लाने की योजना बना रही है. उल्लेखनीय है कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) IREDA पिछले साल नवंबर में 2,150 करोड़ रुपये का IPO (आरंभिक सार्वजनिक निर्गम) लेकर आई थी.

दास ने कहा कि हमने चालू वित्त वर्ष में 24,200 करोड़ रुपये बाजार से जुटाने का लक्ष्य रखा है. लेकिन हमारा अनुमान है कि नवीकरणीय ऊर्जा और नये उद्योगों (ग्रीन हाइड्रोजन, बैटरी भंडारण आदि) की जरूरतों को पूरा करने के लिए हमें और इक्विटी पूंजी चाहिए. इसके लिए हम एफपीओ लाने पर विचार कर रहे हैं.

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस समय एफपीओ के आकार के बारे में अभी कुछ बताना मुश्किल होगा. यह अगले वित्त वर्ष के आखिर या अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में आ सकता है. दास ने कहा कि हम चालू वित्त वर्ष में 30,000 करोड़ रुपये से अधिक कर्ज वितरण की उम्मीद कर रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी इरेडा का लोन डिस्‍ट्रीब्‍यूशन वित्त वर्ष 2023-24 में 15.94 प्रतिशत बढ़कर 25,089.04 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2022-23 में 21,639.21 करोड़ रुपये था. IREDA का शुद्ध NPA (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) 0.99 प्रतिशत रहा जो 2022-23 में 1.66 प्रतिशत था.

Published - May 21, 2024, 04:58 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • FPO
  • IREDA

Related

  • Ola Electric IPO: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की फीकी लिस्टिंग के बाद शेयर ने पकड़ी तेजी, 16 फीसदी का आया उछाल
  • FirstCry IPO: 8 अगस्‍त को बंद होगा इस कंपनी का आईपीओ, पैसे लगाने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें
  • OLA Electric IPO: आज से खुला ओला इलेक्ट्रिक का आईपीओ, निवेश से पहले जान लें 5 जरूरी बातें
  • हीरो मोटोकॉर्प की इस सहयोगी कंपनी का आ रहा IPO, जुटाने वाली है 3668 करोड़
  • Awfis Space IPO को मिला जबरदस्‍त रिस्‍पांस, दूसरे दिन भी जमकर लगी बोली
  • ये हेल्‍थ इंश्‍योरेंस कंपनी ला रही IPO, फ्रेश इक्विटी समेत OFS भी होंगे जारी

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close