• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / बीमा

जीवन बीमा में सम एश्योर्ड क्या होता है, क्यों है ये आपके लिए अहम?

सम एश्योर्ड (बीमा राशि) आपकी जीवन बीमा पॉलिसी का एक महत्वपूर्ण घटक है, इसलिए इस पर सही निर्णय लेना आवश्यक है.

  • Team Money9
  • Last Updated : August 11, 2021, 14:22 IST
कोविड से ठीक हुए मरीजों की गंभीरता के आधार पर इंश्योरेंस देने से पहले वेटिंग पीरियड और मेडिकल जांच होगी.
  • Follow

SUM ASSURED: जीवन बीमा प्लान खरीदने से पहले कई लोग सम एश्योर्ड को लेकर उलझन का सामाना करते है. कितने का सम एश्योर्ड लेना चाहिए यह तय करने में भी लोगों को दुविधा देखने को मिलती है. कई लोगों के पास जीवन बीमा तो है, लेकिन उनका सम एश्योर्ड पर्याप्त नहीं है. ऐसे में यदि आप जीवन बीमा प्लान खरीदने की सोच रहे है या आपके पास पहले से ही ऐसा प्लान है तो आपको सम एश्योर्ड के साथ जुड़ी कुछ अहम बातें जान लेनी चाहिए. आखिर सम एश्योर्ड का कितना महत्व होता है एक लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी में ये जानते हैं.

सम एश्योर्ड क्या है?

सम एश्योर्ड को आप सुनिश्चित राशि, बीमित राशि या बीमाकृत राशि कह सकते है. यह राशि एक बीमा कंपनी किसी पॉलिसीधारक या उनके कानूनी उत्तराधिकारियों को बीमित घटना के घटित होने पर देती है. बीमा कंपनी आपको जीवन बीमा पॉलिसी के तहत प्रीमियम प्राप्त करने के बदले में इस राशि का भुगतान करने की गारंटी देती है. कोई विशिष्ट प्रकार की जीवन बीमा योजनाओं के अंतर्गत परिपक्वता लाभ प्राप्त करने का विकल्प भी मिलता है. सम एश्योर्ड से पता चलता है कि, आपका बीमा कितने मूल्य का है. यह आपके इंश्योरेंस का मूल्य दर्शाता है. आप जिस पॉलिसी प्लान के लिए साइन अप करते हैं, उसके नियमों और शर्तों के आधार पर, यह राशि पॉलिसी अवधि के दौरान बढ़ या घट सकती है.

विभिन्न प्रकार के सम एश्योर्ड

आप किस तरह के जीवन बीमा प्लान को चुनते है, उस आधार पर बीमित राशि के लिए बीमित घटनाएं बदलती है. जैसे सेविंग प्लान होगा तो आपको मैच्योरिटी बेनिफिट और डेथ बेनिफिट, दो बीमित घटनाओं में सम एश्योर्ड का भुगतान किया जाएगा. अगर आपने केवल सुरक्षा प्लान खरीदा है तो बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर ही लाभ मिलता है और स्वास्थ्य-उन्मुख प्लान है तो आरोग्य से जुडी घटना (जैसे गंभीर बीमारी या विकलांगता) के बाद जीवित रहने की घटना में लाभ मिल सकता है.

सम एश्योर्ड कितने का होना चाहिए

जीवन बीमा कंपनी के पास कई तरह के प्लान होते है, जो आपको मृत्यु, गंभीर बीमारी या विकलांगता के सामने सुरक्षा प्रदान करते है. आपको अपनी जरूरत को ध्यान में रखते हुए सही अमाउंट का सम एश्योर्ड लेना चाहिए. आमतौर पर, आपकी बीमा राशि आपकी वार्षिक आय का 10 गुना होनी चाहिए. यदि आप 30 साल से कम उम्र के है तो सालाना आय का 20 गुना सम एश्योर्ड लेना चाहिए और उम्र 50 साल से ज्यादा है तो इनकम का 7-8 गुना सम एश्योर्ड खरीदना जरूरी है. आपको बढ़ती मेडिकल महंगाई, पुरानी बीमारी, आपकी लाइफस्टाइल को ध्यान में लेने के बाद यह सुनिश्चित करना चाहिए कि, आपकी मृत्यु होने के बाद जो राशि आपके परिवार को मिलेगी वह पर्याप्त होगी की नहीं.

कैसे बढ़ाएं सम एश्योर्ड

यदि आपको लगता है कि आपने बहुत ही कम अमाउंट का सम एश्योर्ड लिया है और उसे बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन उम्र ज्यादा होने की वजह से ऊंचा प्रीमियम चुकाने को तैयार नहीं है तो आप राइडर का सहारा ले सकते है. आपको अपने बेजिक जीवन बीमा प्लान के साथ कुछ राइडर को जोड देना चाहिए, जिससे आपका सम एश्योर्ड भी बढ़ जाएगा.

आप टर्म राइडर, एक्सीडेंटल डेथ एंड डिसेबिलिटी राइडर, गंभीर बीमारी राइडर या प्रीमियम राइडर की छूट (मृत्यु या पूर्व-निर्धारित गंभीर बीमारियों के मामले में पॉलिसी के तहत सभी भावी प्रीमियमों की छूट) को चुन सकते हैं.

Published - August 11, 2021, 02:22 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • Insurance
  • Insurance Policy
  • Life Insurance

Related

  • बिना इनकम प्रूफ के मिलेगा जीवन बीमा, यहां से करें बिना झंझट खरीदारी
  • सस्‍ता होगा लाइफ और हेल्‍थ इंश्‍योरेंस! नितिन गडकरी ने GST हटाने की रखी मांग
  • अब झटपट निपटेगा हेल्‍थ इंश्‍योरेंस क्‍लेम, सरकार लॉन्‍च करेगी ये खास पोर्टल
  • बीमा कंपनियों को पंचायत स्‍तर पर देना होगा इंश्‍योरेंस कवर, IRDAI ने जारी किए नियम
  • हेल्‍थ इंश्‍योरेंस लेते समय न करें ये गलती, खारिज हो सकता है क्‍लेम
  • HDFC एर्गो जनरल इंश्योरेंस ने बंद किए ये 3 प्‍लान, जानें बीमाधारकों पर क्‍या होगा असर?

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close