AMUL ने दूध के दाम बढ़ाए, जानिए बाकी कंपनियों के क्या हैं भाव

अमूल (Amul) के बाद दूसरे नंबर की दूध उत्पादक मदर डेयरी और अन्‍य कंपनियां भी जल्‍द ही लागत बढ़ने का हवाला देते हुए दूध के दाम बढ़ा सकती हैं.

Amul, mother dairy, milk prices, full cream milk, price hike, dairy products

image: Pixabay, अमूल के बाद दूसरी कंपनियां भी जल्द ही दूध के दाम बढ़ा सकती हैं.

image: Pixabay, अमूल के बाद दूसरी कंपनियां भी जल्द ही दूध के दाम बढ़ा सकती हैं.

पेट्रोल-डीजल और खाद्य तेल की महंगाई के बीच आम आदमी को एक और झटका दूध की कीमतें बढ़ने से लगा है. अमूल (Amul) ने दूध की कीमतें 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी हैं. बढ़ी हुई कीमतें देश के विभिन्‍न राज्यों में 1 जुलाई से लागू कर दी गई हैं. इस मूल्‍य वृद्धि के बाद अब अमूल गोल्ड दूध की कीमत 53 से बढ़कर 55 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं.

डेढ़ साल बाद बढ़े दाम

अमूल (Amul) कोऑपरेटिव सोसाइटी ने लागत में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए कीमतों में इजाफा किया है. इससे अमूल के सभी मिल्क प्रोडक्ट अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति, अमूल ताज़ा, अमूल टी-स्पेशल, अमूल स्लिम एन्ड ट्रिम 2 रुपये प्रति लीटर महंगे हो गए हैं.

अमूल के मुताबिक, लगभग डेढ़ साल बाद कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. लगातार बढ़ती उत्पादन लागत के कारण यह जरूरी हो गया था. इससे पहले दिसंबर 2019 में दाम बढ़ाए गए थे. गुजरात कोऑपरेटिव मिल्‍क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) के मुताबिक, मूल्य वृद्धि का फैसला दुग्ध उत्पादक किसानों के हित में लिया गया है.

अमूल दूध की नई कीमतें

ब्रैंड                   1 लीटर             500 ML

अमूल गोल्‍ड        58                    29

अमूल शक्ति        52                   26

अमूल ताजा         46                   23

मदर डेयरी दूध की नई कीमतें (रुपये)

ब्रैंड                         1 लीटर                     500 ML

फुल क्रीम दूध         55                             28

टोन्‍ड मिल्‍क            45                            23

डबल टोन्‍ड            39                            20

गाय का दूध          47                             24

स्‍टेंडर्डाइज्ड मिल्‍क 49                           25

नेस्‍ले ए+ दूध

ब्रैंड                                     1 लीटर       500ML

नॉरिश टोन्‍ड मिल्‍क             85

स्लिम स्किम्‍ड मिल्‍क          89

माना जा रहा है कि अमूल के बाद देश में दूसरे नंबर की दूध उत्पादक मदर डेयरी और अन्‍य कंपनियां भी जल्‍द ही लागत बढ़ने का हवाला देते हुए दूध के दाम बढ़ा सकती हैं.

मदर डेयरी ने भी दिसंबर 2019 में दूध के दाम बढ़ाए थे, पर यह बढ़ोतरी केवल दिल्‍ली-एनसीआर क्षेत्र में की गई थी. बता दें कि केवल दूध के दाम ही नहीं बढ़े हैं, बल्कि हाल में जारी उपभोक्‍ता सूचकांक (डब्‍लूपीआई) पर आधारित खाद्य महंगाई के आंकड़ों में भी 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

Published - July 2, 2021, 12:09 IST