• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / यूटिलिटी

ट्रेन लेट तो टिकट का ले सकते हैं पूरा रिफंड

खराब मौसम या आपात स्थिति में ट्रेन रद्द होने पर मिलेगी ये सुविधा

  • Soma Roy
  • Last Updated : July 17, 2023, 16:44 IST
Train ticket refund pic: freepik
  • Follow

मानसूनी बारिश की वजह से उत्तर भारत के कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं. इसका ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा है. कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं तो कुछ अभी भी काफी देरी से चल रही हैं. अगर आपने भी ट्रेन में अपना टिकट बुक करा रखा है और इसे कैंसल करना चाहते हैं, लेकिन रिफंड मिलेगा या नहीं ये सोच कर परेशान हैं तो टेंशन न लें. दरअसल रेलवे के नियमों के तहत एक तय समय से ज्‍यादा ट्रेन के लेट होने पर यात्री टिकट कैंसल करा सकते हैं. इसके बदले उन्‍हें पूरा रिफंड भी मिलेगा.

तीन घंटे या इससे अधिक देरी पर मिलेगा पूरा रिफंड रेलवे के नियमों के तहत अगर आपकी ट्रेन तीन घंटे या उससे ज्‍यादा लेट है तो आप अपने टिकट को कैंसल कर सकते हैं. इसके बदले आपको पूरा रिफंड मिलेगा. हालांकि यह सुविधा तभी मिलेगी जब ट्रेन खराब मौसम या अन्य किसी आपात स्थिति के चलते रद्द की गई हो या देरी से चल रही हो.

रिफंड पाने के लिए दाखिल करना होगा टीडीआर अगर आपने रेलवे काउंटर से टिकट लिया है तो इसे रद्द करने के लिए आरक्षण काउंटर पर जाना होगा. वहीं अगर किसी ने आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट ऑनलाइन लिया है तो वेबसाइट पर दिए गए कैंसिलेशन प्रक्रिया का पालन करें. इसके तहत आपको ऑनलाइन टीडीआर यानी टिकट जमा रसीद सबमिट करनी होगी. अगर रेलवे चार्ट तैयार होने के बाद आपकी ट्रेन लगातार देरी दिखाती है तब आप अपना टिकट कैंसल करा सकते हैं. इसके लिए कोई कैंसलेशन चार्ज भी नहीं लगेगा. साथ ही आपको पूरा रिफंड मिलेगा. टिकट की राशि एक तय अवधि के बाद आपके बैंक अकाउंट में आ जाएगी.

रेलवे की ओर से ट्रेन कैंसल होने पर कैसे मिलेगा रिफंड? अगर भारतीय रेलवे खराब मौसम या अन्‍य किसी कारण से कोई ट्रेन रद्द करता है तो यात्रियों को अपने आप ही पूरा रिफंड मिल जाएगा. रेलवे की ओर से पहले जारी की गई सूचना के मुताबिक इसके लिए यात्रियों को खुद से टिकट कैंसल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. नियम के तहत ऑनलाइन खरीदे गए ई-टिकटों के लिए, रिफंड राशि 3 से 7 दिनों के अंदर आ जाएगी. टिकट के पैसे आपके उसी बैंक खाते में आएंगे जिसके जरिए आपने टिकट बुक किए होंगे. वहीं पीआरएस (यात्री आरक्षण प्रणाली) काउंटर टिकटों के लिए, यात्रियों को संबंधित पीआरएस काउंटर से रिफंड लेना होगा. रिफंड का दावा करने के लिए यात्रियों को टिकट तीन दिनों के अंदर जमा करना होगा.

Published - July 17, 2023, 04:44 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • irctc train ticket
  • refund
  • train ticket

Related

  • UPI में बड़े बदलाव की तैयारी में NPCI, अब बायोमैट्रिक या फेस आईडी से कर सकेंगे पेमेंट!
  • दूसरा व्‍यक्ति भी आपके यूपीआई अकाउंट से पैसे कर सकेगा ट्रांसफर, UPI पर RBI का बड़ा फैसला
  • RBI MPC 2024: अब कुछ ही घंटों में क्लियर होगा चेक, RBI गवर्नर ने किया बड़ा ऐलान
  • कब और कितनी मिलती है ग्रेच्‍युटी? कैसे होता है इसका कैलकुलेशन
  • नकद में खरीदना चाहते हैं सोना? जानें लिमिट और इनकम टैक्‍स के नियम
  • अगस्‍त के पहले दिन लगा झटका, LPG सिलेंडर और हवाई ईंधन के इतने बढ़े दाम

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close