अक्टूबर के बचे 15 दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की लिस्ट

बैंक ब्रांच से जुड़ा कोई काम है तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें

अक्टूबर के बचे 15 दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays in October 2023: आरबीआई की तरफ से जारी लिस्ट के अनुसार, अक्टूबर महीने में बाकी बचे 15 दिन में से 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. देश के सभी प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंक दुर्गा पूजा, दशहरे पर बंद रहने वाले हैं. अगर आपको भी इस 15 दिन में बैंक ब्रांच से जुड़ा कोई काम है तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें. अक्टूबर में दुर्गा पूजा, दशहरा, लक्ष्मी पूजा, सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन के कारण कई राज्यों में बंद रहने वाले हैं. दरअसल, देश के अलग अलग शहरों में त्योहार और महत्वपूर्ण दिन के आधार पर बैंकों की छुट्टी होती है. यही वजह है कि कई छुट्टियां देशभर में एकसाथ नहीं होती हैं. यहां आपको राज्यों के आधार पर छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी गई है. इन छुट्टियों में त्योहार के साथ-साथ महत्वपूर्ण दिन और रविवार-शनिवार का अवकाश भी शामिल है.

अक्टूबर 2023 में बैंक इन दिनों पर बंद रहेंगे

21 अक्टूबर – शनिवार-दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)- त्रिपुरा, असम, मणिपुर और बंगाल में बैंक बंद.

22 अक्टूबर – रविवार – रविवार को बैंक बंद.

23 अक्टूबर – सोमवार- महानवमी, आयुध पूजा, दुर्गा पूजा, विजय दशमी- त्रिपुरा, कर्नाटक, उड़ीसा, तनिलनाडु, असम, आंध्र प्रदेश, कानपुर, केरल, झारखंड, बिहार में बैंक.

24 अक्टूबर – मंगलवार – दशहरा यानी विजयादशमी, दुर्गा पूजा- आंध्र प्रदेश, मणिपुर को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद.

25 अक्टूबर – बुधवार – दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद.

26 अक्टूबर (गुरुवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)/विलय दिवस- सिक्किम, जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद.

27 अक्टूबर, (शुक्रवार) दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद.

28 अक्टूबर (शनिवार)- लक्ष्मी पूजा- बंगाल में बैंक बंद.

29 अक्टूबर – रविवार – सभी बैंक बंद.

31 अक्टूबर – मंगलवार- सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन- गुजरात में बैंक बंद.

Published - October 17, 2023, 02:31 IST