Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays In October: अक्टूबर में कुल 16 छुट्टियों में दूसरे और चौथे शनिवार समेत रविवार की छुट्टियां शामिल हैं.

Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays in October 2023: सितंबर का महीना खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं. यानी जल्दी ही अक्टूबर शुरू होने वाला है. इस महीने में बैंकों में बंपर छुट्टियां पड़ रही है. दरअसल, बैंक बंद रहने से आपके कई काम प्रभावित हो सकते हैं. गौरतलब है कि यूपीआई (UPI), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक की छुट्टियों का असर नहीं पड़ता है. यानी आप ऑनलाइन बैंकिंग सेवा का लाभ उठा सकते हैं. लेकिन, ब्रांच से जुड़े काम के लिए आप बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays in October 2023) जरूर चेक कर लें.

आरबीआई ने जारी की लिस्ट
आरबीआई बैंकों की छुट्टी की लिस्ट जारी करता है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की गाइडलाइन के अनुसार, बैंकों में कई छुट्टियां एक साथ नहीं पड़ती हैं. यानी अलग-अलग राज्यों और शहरों में वहां के त्योहार और महत्वपूर्ण तारीख के हिसाब से छुट्टियां होती हैं. हालांकि देशभर में कई छुट्टियां एकसाथ भी होती है. केंद्रीय बैंक के अनुसार, अक्टूबर में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेगा. आपको बता दें कि इसमें साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं.

अक्टूबर में कब कहां बंद रहेंगे बैंक?
2 अक्टूबर 2023 (सोमवार) : महात्मा गांधी जयंती
12 अक्टूबर 2023 (रविवार) : नरक चतुर्दशी
14 अक्टूबर 2023 (दूसरा शनिवार) : महालया (कर्नाटक, ओडिशा, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल)
15 अक्टूबर 2023 (रविवार) – घटस्थापना
15 अक्टूबर 2023 (रविवार) – महाराजा अग्रसेन जयंती (हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान)
18 अक्टूबर 2023 (बुधवार) – कटि बिहू (असम)
19 अक्टूबर 2023 (मंगलवार) – संवत्सरी महोत्सव (गुजरात)
21 अक्टूबर 2023 (शनिवार) – दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)
22 अक्टूबर 2023 (रविवार) – महा अष्टमी
23 अक्टूबर 2023 (सोमवार) – महानवमी/आयुध पूजा
24 अक्टूबर 2023 (मंगलवार) – दशहरा/विजयादशमी)/दुर्गा पूजा
25 अक्टूबर 2023 (बुधवार) – दुर्गा पूजा (दसई)
26 अक्टूबर 2023 (गुरुवार) – दुर्गा पूजा (दसई)/परिग्रहण दिवस
27 अक्टूबर 2023 (शुक्रवार) – दुर्गा पूजा (दसई)
28 अक्टूबर 2023 (चौथा शनिवार) – लक्ष्मी पूजा, परगट दिवस
31 अक्टूबर 2023 (मंगलवार) – सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन

Published - September 24, 2023, 10:55 IST