• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / Exclusive

अगर वाहन पर RFID Tag नहीं तो 1 जुलाई से इस शहर में नहीं मिलेगी एंट्री

RFID tag: वैलिड आरएफआईडी टैग या पर्याप्त रिचार्ज राशि के बिना वाणिज्यिक वाहनों को 1 जुलाई से दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी

  • pti
  • Last Updated : June 18, 2021, 20:05 IST
PTI
  • Follow

RFID Tag: अगर आपके कमर्शियल वाहन पर RFID Tag नहीं है, तो 1 जुलाई से दिल्‍ली में एंट्री नहीं मिलेगी.

अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि वैलिड आरएफआईडी टैग या पर्याप्त रिचार्ज राशि के बिना वाणिज्यिक वाहनों को 1 जुलाई से दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी.

आरएफआईडी लगाने का काम पूरा हो चुका है

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) द्वारा 14 जून को जारी एक सार्वजनिक नोटिस के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी के प्रवेश बिंदुओं पर रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) सिस्टम लगाने का काम पूरा हो चुका है.

नोटिस के अनुसार ” सर्वोच्च न्यायालय ने 10.08.2020 के आदेश और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाणिज्यिक वाहनों से ECC और टोल टैक्स के कैशलेस संग्रह के लिए निर्देश दिया है.

यह भी निर्देश दिया गया है कि वैलिड आरएफआईडी टैग और पर्याप्त रिचार्ज के बिना वाणिज्यिक वाहनों को एक जुलाई से दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाए.

वाणिज्यिक वाहनों के मालिकों, ड्राइवरों और ट्रांसपोर्टरों को 124 प्रवेश बिंदुओं में से किसी एक से दिल्ली में प्रवेश करने के लिए आरएफआईडी टैग से लैस होना आवश्यक है.

इतने जारी हो चुके टैग

एसडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि अब तक 5,02,323 आरएफआईडी टैग जारी किए जा चुके हैं. एसडीएमसी दिल्ली में टोल प्लाजा पर आरएफआईडी प्रणाली के कार्यान्वयन के लिए नोडल एजेंसी है.

टैग को ऑनलाइन रिचार्ज करने के लिए नागरिक निकाय के पास एक मोबाइल एप्लिकेशन भी है.

अधिकारियों ने कहा कि कोई भी ‘एमसीडी-टोल’ एप्लिकेशन डाउनलोड कर सकता है, मोबाइल नंबर दर्ज कर सकता है और डेबिट या क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग करके अपना टैग रिचार्ज कर सकता है और www.ecctagsdmc.com पर टैग रिचार्ज करने के लिए भी यही प्रक्रिया अपनाई जा सकती है.

हालांकि, वाहनों की जांच के बिना कोई टैग जारी नहीं किया जाएगा.

पिछले साल अगस्त में, एसडीएमसी ने कहा था कि उस समय तक, 13 स्थानों पर आरएफआईडी सिस्टम स्थापित किए गए थे, और शेष 111 आरएफआईडी सिस्टम की स्थापना 2021 की शुरुआत तक पूरी की जानी थी.

Published - June 18, 2021, 08:05 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • commercial vehicle
  • Delhi
  • national capital

Related

  • भाविश अग्रवाल ने बताई ओला के मुनाफे की रूपरेखा, इलेक्ट्रिक कार पर नहीं है फोकस
  • बैंक क्‍यों बढ़ा रहे हैं जमा दर, एसबीआई अर्थशास्त्री ने दी जानकारी
  • Home Loan rates Aug: ये बैंक दे रहे सबसे सस्‍ता होम लोन, घर खरीदने में नहीं बढ़ेगा EMI का बोझ
  • घर बैठे लोग हर महीने ले रहे 200 करोड़ रुपये का लोन, बड़े काम की है ये सुविधा
  • अब टीवी फ्रिज बनाएगी रिलायंस, इस नाम से बाजार में ली एंट्री
  • भारत ने गंवा दिया चीन का बाजार!

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close