• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / टैक्स

GST वसूली पर सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को हिदायत, कहा न करें ‘जोर-जबरदस्ती’

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को कहा कि वे बकायेदारों को स्‍वेच्‍छा से बकाया चुकाने के लिए मनाने की कोशिश करें

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : May 9, 2024, 11:02 IST
  • Follow

माल एवं सेवा कर (GST) की वसूली के लिए कारोबारियों के खिलाफ चलाए जाने वाले तलाशी और जब्ती अभियानों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम निर्देश दिए हैं. कोर्ट ने केंद्र सरकार को बुधवार को कहा कि वे जब्‍ती अभियानों में कारोबारियों से कोई जोर-जबरदस्‍ती न करें और न ही उन्‍हें बकाया चुकाने के लिए कोई धमकी दे. इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को कहा कि वे बकायेदारों को स्‍वेच्‍छा से बकाया चुकाने के लिए मनाने की कोशिश करें.

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने कहा कि जीएसटी कानून के तहत ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जो अधिकारियों को बकाया राशि के भुगतान के लिए बल के इस्तेमाल का अधिकार देता हो. पीठ ने यह भी कहा कि तलाशी और जब्ती के दौरान किसी भी व्यक्ति को कर देनदारी का भुगतान करने के लिए बल का प्रयोग करके मजबूर नहीं कर सकते हैं. कथित आरोपी को सोचने-समझने, सलाह लेने और देनदारी पूरी करने के लिए तीन-चार दिन का समय देना होगा. यह स्वैच्छिक होना चाहिए और किसी भी तरह की धमकी या जबरिया कार्रवाई का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.

केंद्र की तरफ से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू ने जीएसटी वसूली के दौरान अतीत में बल प्रयोग होने की आशंका को खारिज न करते हुए कहा कि तलाशी और जब्ती के दौरान ज्यादातर भुगतान स्वैच्छिक ही हुए हैं. उन्होंने जीएसटी अधिनियम पर चली लंबी सुनवाई में कहा कि वसूली के दोनों तरीकों की संभावना है, लेकिन ज्यादातर भुगतान स्वेच्छा से या वकील से परामर्श कर कुछ दिनों के बाद किए जाते हैं. अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने यह भी कहा कि कई बार कथित अपराधी करों से बचने के लिए विभिन्न तरीके अपनाते हैं. इस पर पीठ ने कहा कि नियमों का उल्‍लंघन करने पर आरोपियों को गिरफ्तार करें, लेकिन यह सख्ती से कानून के तहत निर्धारित प्रक्रिया के तहत होना चाहिए. जीएसटी अधिनियम की धारा 69 के तहत गिरफ्तारी का प्रावधान है.

एक याचिकाकर्ता ने कहा कि कानून के तहत प्रदान किए गए सुरक्षा उपायों को लागू नहीं किया गया है और इसके बजाय लोगों को भुगतान करने के लिए गिरफ्तारी की धमकी दी जाती है. इसी को ध्‍यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को निर्देश दिया कि वे जीएसटी की वसूली कानूनी प्रक्रिया को ध्‍यान में रखकर करें. बता दें शीर्ष अदालत ने पिछले हफ्ते केंद्र से जीएसटी अधिनियम के प्रावधानों के तहत नोटिस जारी करने और गिरफ्तारियों के बारे में ब्योरा देने के लिए कहा था.

Published - May 9, 2024, 11:02 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • GST
  • gst recovery

Related

  • UPI के जरिए ज्‍यादा पेमेंट करना होगा आसान, RBI ने इतनी बढ़ा दी लिमिट
  • प्रॉपटी बायर्स को मिली राहत, 23 जुलाई तक घर खरीद चुके लोगों को मिलेगी ये सुविधा
  • आईटीआर भरने वालों ने बनाया रिकॉर्ड, 31 जुलाई तक 7.28 करोड़ रिटर्न हुए फाइल
  • इंफोसिस को मिली राहत, अधिकारियों ने वापस लिया 32,403 करोड़ रुपए का GST नोटिस
  • SCTG के बड़े झटके के लिए रहें तैयार! सरकार और बढ़ा सकती है ये टैक्‍स
  • ITR फॉर्म में बड़ा बदलाव, अग्निवीर योजना वालों को मिलेगा फायदा

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close