• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / टैक्स

IT-Department Notice: 22 हजार टैक्सपेयर्स को मिला ITR मिसमैच के लिए नोटिस, अब होगी कार्रवाई

यह सभी सूचना नोटिस असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए भरे गए आईटीआर के लिए भेजा गया है

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : September 7, 2023, 18:27 IST
  • Follow

आयकर विभाग ने 22 हजार टैक्सपेयर्स को सूचना नोटिस भेजा है. विभाग का कहना है कि इन लोगों का फॉर्म 16 या एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट, आयकर विभाग के आंकड़ों से मैच नहीं हुए हैं. आयकर विभाग की तरफ से जारी नोटिस में वेतनभोगी और हाई नेटवर्थ वाले व्यक्ति और ट्रस्ट शामिल हैं.

इकनोमिक टाइम्स की खबर के अनुसार, यह सभी सूचना नोटिस असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए भरे गए आईटीआर के लिए भेजा गया है. विभाग ने करीब 12 हजार वेतनभोगी टैक्सपेयर्स को नोटिस भेजे हैं, जहां उनके द्वारा दावा की गई कटौती और विभाग के बीच का अंतर 50 हजार से ज्यादा था. यानी विभाग को इन रिटर्न को लेकर गड़बड़ी का शक है. आयकर विभाग ने 8 हजार HUF टैक्सपेयर्स को भी नोटिस भेजे हैं, जहां इनकम रिटर्न फाइल और आयकर विभाग के आंकड़ें के बीच 50 लाख रुपये से ज्यादा का अंतर था. इतना ही नहीं, लगभग ऐसे 900 हाई नेटव​र्थ व्यक्ति को नोटिस भेजा जिनकी आय को लेकर 5 करोड़ रुपये और उससे ज्यादा की असमानता थी. वहीं 1,200 ट्रस्ट और साझेदारी फर्म में आय असमानता 10 करोड़ रुपए और उससे ज्यादा की थी.

विभाग की तरफ से दिए प्राइमरी डाटा के अनुसार, 2 लाख टैक्सपेयर्स ऐसे हैं जिनका खर्च या बैंक अकाउंट डिटेल आयकर विभाग के डाटा से मैच नहीं होता है. इन टैक्सपेयर्स का खर्च या बैंक अकाउंट की डिटेल उनके बैंक या यूपीआई से जुड़े ट्रांजेक्शन दावा के अनुसार नहीं है. ऐसे में विभाग को टैक्स चोरी का संदेह है. विभाग ने कहा कि अगर टैक्सपेयर इसका जवाब नहीं देते हैं या ​कोई स्पष्टीकरण नहीं दे पाते हैं तो डिमांड नोटिस पर कार्रवाई की जाएगी.

आयकर विभाग ने यह भी कहा कि टैक्सपेयर ब्याज के साथ बकाया भुगतान कर सकते हैं और अपडेट रिटर्न दाखिल कर सकते हैं. विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि कॉरपोरेट्स, ट्रस्ट और साझेदारी फर्मों और छोटे व्यवसायों के मामले में डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है. तेजी से बढ़ रहे डिजिटलाइजेशन ने टैक्स चोरी को रोका है और आगे भी इस पर लगाम लगाया जा सकेगा.

Published - September 7, 2023, 06:27 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • Income tax notice
  • Income tax return
  • IT-Department Notice

Related

  • UPI के जरिए ज्‍यादा पेमेंट करना होगा आसान, RBI ने इतनी बढ़ा दी लिमिट
  • प्रॉपटी बायर्स को मिली राहत, 23 जुलाई तक घर खरीद चुके लोगों को मिलेगी ये सुविधा
  • आईटीआर भरने वालों ने बनाया रिकॉर्ड, 31 जुलाई तक 7.28 करोड़ रिटर्न हुए फाइल
  • इंफोसिस को मिली राहत, अधिकारियों ने वापस लिया 32,403 करोड़ रुपए का GST नोटिस
  • SCTG के बड़े झटके के लिए रहें तैयार! सरकार और बढ़ा सकती है ये टैक्‍स
  • ITR फॉर्म में बड़ा बदलाव, अग्निवीर योजना वालों को मिलेगा फायदा

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close