• English
  • বাংলা
  • తెలుగు
  • मराठी
  • ಕನ್ನಡ
  • ગુજરાતી
  • money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / टैक्स

करोड़ों लोगों ने अपनाई नई टैक्‍स व्‍यवस्‍था

नई टैक्स व्यवस्था को 2020 में शुरू किया गया था.

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : August 21, 2023, 18:55 IST
  • Follow

सरकार लगातार नई टैक्स व्यवस्था को प्रोत्साहित कर रही है. नई टैक्स व्यवस्था को आकर्षक बनाने के लिए सरकार ने बजट में 7 लाख रुपए से कुछ ज्यादा तक की आय को भी टैक्स फ्री किया था. लिहाजा कई टैक्सपेयर्स अब नई व्यवस्था का चुनाव कर सकते हैं. राजस्व विभाग के शुरुआती अनुमान के मुताबिक करीब 5.5 करोड़ करदाता इस बार (वित्त वर्ष 2023-24) नई कर प्रणाली का चुनाव कर सकते हैं. इनमें से अधिकतर लोग वो हैं जिनकी सालाना आय 7 लाख रुपए तक है.

बिजनेस स्टैंडर्ड में सूत्रों के हवाले से छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘ऐसी कोई वजह ही नहीं है कि 5.5 करोड़ लोग नई कर प्रणाली न अपनाएं. 7.5 से 8 लाख रुपये यहां तक की 10 लाख रुपये तक सालाना कमाई करने वाले अधिकतर युवा करदाता लचीले और स्पष्ट तरीके से टैक्स भरना पसंद करते हैं. वे यह भी देखना चाहते हैं कि नई कर प्रणाली उनके लिए कारगर है या नहीं. उनके पास पुरानी व्यवस्था में लौटने का विकल्प तो होता ही है. वास्तविक आंकड़े अगले आकलन वर्ष (आकलन वर्ष 2024-25) में ही पता चलेंगे, जब कर रिटर्न में चालू वित्त वर्ष की आय, कर देनदारी आदि दिखेगी.

सरकार ने किया प्रोत्साहित नई टैक्स व्यवस्था को 2020 में शुरू किया गया था. हालांकि यह पिछले वित्त वर्ष तक ज्यादा लोकप्रिय नहीं हो पाई थी. नई टैक्स व्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए इस साल बजट में नई व्यवस्था में 7 लाख तक की आय को टैक्स फ्री किया था. पुरानी व्यवस्था में सिर्फ 5 लाख तक की आय ही टैक्स फ्री है.इसके अलावा सरकार ने नई टैक्स व्यवस्था को डिफॉल्ट टैक्स व्यवस्था बनाया था. यानी पुरानी व्यवस्था का चुनाव न करने पर ITR अपने आप नई व्यवस्था के तहत भरी जाएगी.

किसकी कितनी आय?

आयकर विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2023 में कुल 4.84 करोड़ करदाताओं की टैक्सेबल इनकम 5 लाख रुपए तक थी. 1.12 करोड़ से ज्यादा लोगों की टैक्सेबल इनकम 10 लाख रुपए थी. वहीं 10 लाख से 20 लाख रुपए के बीच टैक्सेबल इनकम वाले करदाता की संख्या 47 लाख थी. आयकर विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 31 जुलाई 2023 तक एसेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 6.77 करोड़ से अधिक ITR दाखिल किए गए, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में दाखिल किए गए ITR से 16.1 फीसद ज्यादा है.

Published - August 21, 2023, 02:24 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

Related

  • UPI के जरिए ज्‍यादा पेमेंट करना होगा आसान, RBI ने इतनी बढ़ा दी लिमिट
  • प्रॉपटी बायर्स को मिली राहत, 23 जुलाई तक घर खरीद चुके लोगों को मिलेगी ये सुविधा
  • आईटीआर भरने वालों ने बनाया रिकॉर्ड, 31 जुलाई तक 7.28 करोड़ रिटर्न हुए फाइल
  • इंफोसिस को मिली राहत, अधिकारियों ने वापस लिया 32,403 करोड़ रुपए का GST नोटिस
  • SCTG के बड़े झटके के लिए रहें तैयार! सरकार और बढ़ा सकती है ये टैक्‍स
  • ITR फॉर्म में बड़ा बदलाव, अग्निवीर योजना वालों को मिलेगा फायदा

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Trending Stories

  • फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम!
  • पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • TV9 Sites

  • TV9 Hindi
  • TV9 Marathi
  • TV9 Gujarati
  • TV9 Kannada
  • TV9 Bangla
  • TV9 English
  • News9 Live
  • Trends9
  • Tv9tamilnews
  • Assamtv9
  • Malayalamtv9
  • Money9 Sites

  • Money9 Hindi
  • Money9 English
  • Money9 Marathi
  • Money9 Telugu
  • Money9 Gujarati
  • Money9 Kannada
  • Money9 Bangla
  • Money9live
  • Topics

  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • शेयर
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • क्रिप्टो
  • एक्सक्लूसिव
  • survey data
  • Download App

  • play_store
  • App_store
  • Contact Us
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2025 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close