• English
  • বাংলা
  • తెలుగు
  • मराठी
  • ಕನ್ನಡ
  • ગુજરાતી
  • money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / टैक्स

GST कलेक्‍शन में आया जोरदार उछाल, 15 फीसद का हुआ इजाफा

ये नवंबर में बढ़कर लगभग 1.68 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो पिछले साल इसी अवधि में 1.45 लाख करोड़ रुपए था

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : December 2, 2023, 11:43 IST
  • Follow

घरेलू आर्थिक गतिविधि बढ़ने और त्योहारों के दौरान खरीदारी बढ़ने के कारण जीएसटी कलेक्‍शन में जोरदार उछाल देखने को मिला है. ये नवंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.68 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो पिछले साल इसी अवधि में 1.45 लाख करोड़ रुपए था. वित्त मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार बीते महीने ग्रॉस जीएसटी कलेक्‍शन 1,67,929 करोड़ रुपए रहा है.

ग्रॉस जीएसटी कलेक्‍शन में केंद्रीय जीएसटी (CGST) 30,420 करोड़ रुपए, राज्य जीएसटी 38,226 करोड़ रुपए, एकीकृत जीएसटी 87,009 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्र 39,198 करोड़ रुपए सहित) और सेस 12,274 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्र 1,036 करोड़ रुपए सहित) रहा. हालांकि इस साल नवंबर का संग्रह अक्टूबर में जुटाए गए 1.72 लाख करोड़ रुपए से कम है, मगर जीएसटी लागू होने के बाद से यह दूसरा सबसे बड़ा कलेक्‍शन है.

मंत्रालय का कहना है कि नवंबर 2023 का संग्रह पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है. यह 2023-24 के दौरान नवंबर तक सालाना आधार पर किसी भी महीने के लिए सबसे अधिक वृद्धि है. चालू वित्त वर्ष में नवंबर तक सकल जीएसटी संग्रह 13,32,440 करोड़ रुपए है, जो औसतन 1.66 लाख करोड़ रुपए प्रति माह है. चालू वित्त वर्ष में यह छठी बार है, जब किसी महीने में सकल जीएसटी संग्रह 1.60 लाख करोड़ रुपए के पार रहा है.

जानकारों के अनुसार इन आंकड़ों से भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिरता का संकेत मिलता है. अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, लद्दाख आदि में जीएसटी कलेक्‍शन बढ़ने से देश के इन हिस्सों में खपत में वृद्धि दर्शाता है.

Published - December 2, 2023, 11:43 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • GST
  • GST calculation
  • GST Collection

Related

  • UPI के जरिए ज्‍यादा पेमेंट करना होगा आसान, RBI ने इतनी बढ़ा दी लिमिट
  • प्रॉपटी बायर्स को मिली राहत, 23 जुलाई तक घर खरीद चुके लोगों को मिलेगी ये सुविधा
  • आईटीआर भरने वालों ने बनाया रिकॉर्ड, 31 जुलाई तक 7.28 करोड़ रिटर्न हुए फाइल
  • इंफोसिस को मिली राहत, अधिकारियों ने वापस लिया 32,403 करोड़ रुपए का GST नोटिस
  • SCTG के बड़े झटके के लिए रहें तैयार! सरकार और बढ़ा सकती है ये टैक्‍स
  • ITR फॉर्म में बड़ा बदलाव, अग्निवीर योजना वालों को मिलेगा फायदा

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Trending Stories

  • फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम!
  • पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • TV9 Sites

  • TV9 Hindi
  • TV9 Marathi
  • TV9 Gujarati
  • TV9 Kannada
  • TV9 Bangla
  • TV9 English
  • News9 Live
  • Trends9
  • Tv9tamilnews
  • Assamtv9
  • Malayalamtv9
  • Money9 Sites

  • Money9 Hindi
  • Money9 English
  • Money9 Marathi
  • Money9 Telugu
  • Money9 Gujarati
  • Money9 Kannada
  • Money9 Bangla
  • Money9live
  • Topics

  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • शेयर
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • क्रिप्टो
  • एक्सक्लूसिव
  • survey data
  • Download App

  • play_store
  • App_store
  • Contact Us
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2025 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close