• English
  • বাংলা
  • తెలుగు
  • मराठी
  • ಕನ್ನಡ
  • ગુજરાતી
  • money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / स्टॉक

सेबी के नए नियमों से निवेशकों को होगा फायदा

इससे निवेश के नये माध्यम यानी किराया अर्जित करने वाली रियल एस्टेट संपत्तियों में आंशिक स्वामित्व की वृद्धि

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : November 28, 2023, 13:03 IST
  • Follow

बाजार नियामक सेबी का छोटे एवं मध्यम रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (रीट) स्थापित करने का निर्णय जमीन-जायदाद क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण कदम है. इसके जरिए आंशिक मालिकाना हक को नियमों के अंतर्गत लाने से न केवल निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा बल्कि यह वाणिज्यिक के साथ ही किफायती आवासीय रियल एस्टेट के लिए भी फायदेमंद होगा. रियल एस्टेट क्षेत्र के विशेषज्ञों ने सोमवार को कहा है कि इससे निवेश के नये माध्यम यानी किराया अर्जित करने वाली रियल एस्टेट संपत्तियों में आंशिक स्वामित्व की वृद्धि को गति मिलेगी.

रियल एस्टेट क्षेत्र का शीर्ष निकाय नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (नारेडको) के अध्यक्ष जी हरि बाबू ने एक बयान में कहा, ‘लघु एवं मध्यम रीट को सेबी से मिली मंजूरी और आंशिक स्वामित्व मंचों को नियमों के अंतर्गत लाना रियल एस्टेट क्षेत्र के विकास को गति देने लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. इसमें न्यूनतम परिसंपत्ति मूल्य को घटाकर 50 करोड़ रुपये करने का निर्णय रियल एस्टेट क्षेत्र के विकास के अनुरूप निवेशकों को आकर्षक अवसर प्रदान करता है.’

उल्लेखनीय है कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के निदेशक मंडल ने पिछले सप्ताह शनिवार को कम से कम 50 करोड़ रुपये की संपत्ति मूल्य वाले छोटे और मध्यम रीट के गठन को सुगम बनाने के लिए नियामकीय ढांचा बनाने को लेकर रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट विनियमन, 2014 में संशोधन को मंजूरी दे दी. मौजूदा रीट के लिए न्यूनतम संपत्ति मूल्य 500 करोड़ रुपये है. उन्होंने कहा, ‘इसके जरिये आंशिक मालिकाना हक को नियमों के अंतर्गत लाने से न केवल निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा बल्कि यह वाणिज्यिक के साथ ही किफायती आवासीय रियल एस्टेट के लिए भी फायदेमंद होगा.’

किराया अर्जित करने वाली संपत्तियों के आंशिक स्वामित्व की सुविधा प्रदान करने वाले रियल एस्टेट प्रौद्योगिकी मंच…योर्स के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्रवण गुप्ता ने कहा कि छोटे एवं मध्यम रीट और रियल एस्टेट आंशिक स्वामित्व खंड को विनियमित करने की सेबी की पहल एक सकारात्मक और जरूरी कदम है. उन्होंने कहा, सेबी द्वारा प्रस्तावित दिशानिर्देश क्षेत्र को संगठित बनाने, निवेशकों का विश्वास बढ़ाने और विशेष प्रयोजन इकाई (एसपीवी) प्रतिभूतियों को जारी करने की जटिलता के मुद्दो का निपटान करने के लिए महत्वपूर्ण है। यह पहल खासकर इससे अपरिचित खुदरा निवेशकों के लिए फायदेमंद है.’ संपत्ति प्रौद्योगिकी मंच एचबिट्स के संस्थापक और सीईओ शिव पारेख ने छोटे एवं मध्यम रीट की स्थापना के लिए सेबी की मंजूरी को भारतीय रियल एस्टेट निवेश में एक ऐतिहासिक पल बताया.

Published - November 28, 2023, 01:03 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • SEBI
  • sebi new rules

Related

  • दूसरे दिन भी चढ़ा ओला इलेक्ट्रिक का शेयर, 20 फीसदी तेजी के साथ लगा अपर सर्किट
  • सुजलॉन एनर्जी का शेयर बना रॉकेट, मार्केट कैप हुआ 1 लाख करोड़ के पार
  • इस मल्‍टीबैगर कंपनी को मिला यूके नेवी से ऑर्डर, शेयरों में आई तूफानी तेजी
  • शेयर बाजार में कोहराम: सेंसेक्‍स 2222.55 अंकों की गिरावट के साथ हुआ बंद, PSU स्‍टॉक्‍स में भारी बिकवाली
  • शेयर बाजार के लिए ‘ब्‍लैक मंडे’, सेंसेक्‍स और निफ्टी हुए धड़ाम; निवेशकों के 17 लाख करोड़ डूबे
  • गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का शेयर पहले दिन के कारोबार में 12 फीसद चढ़ा

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close