Sensex 50,000 के ऊपर, एक्सपर्ट्स के मुताबिक यहां होगी कमाई

Sensex के 22 शेयरों में मजबूती के साथ मंगलवार के सेशन की शुरुआत हुई. निफ्टी में ONGC, टाटा मोटर्स, हिंडाल्को में सबसे ज्यादा तेजी बनी हुई है.

  • Team Money9
  • Updated Date - February 23, 2021, 09:29 IST
BSE, Sensex, nifty, nse, stock market, RBI

PTI

PTI

एशियाई बाजारों से पॉजिटिव संकेत के चलते भारतीय बाजार भी गैप-अप ओपनिंग लेकर खुले हैं. सेंसेक्स (Sensex) तकरीबन 300 अंकों के उछाल के साथ शुरुआती कारोबार में 50,000 के पार पहुंचा. वहीं निफ्टी तकरीबन 80 अकों की तेजी के साथ 14,782.35 पर खुला. सेंसेक्स के 22 शेयरों में मजबूती के साथ मंगलवार के सेशन की शुरुआत हुई. निफ्टी में ONGC, टाटा मोटर्स, हिंडाल्को में सबसे ज्यादा तेजी बनी हुई है. कल की 2.25 फीसदी की गिरावट से सेंसेक्स (Sensex) 50,000 के अहम स्तर से नीचे फिसल गया था.

एक्सपर्ट्स का आज के ट्रेड

SMC ग्रुप के मुदित गोयल की राय

टाटा केमिकल (TATA CHEM) | BUY | TGT: 655 | SL: 628

टाटा कंज्यूमर (Tata Consumer) | BUY | TGT: 640 | SL 608

इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) | SELL | TGT: 1480 | SL: 1532

आनंदराठी के मेहुल कोठारी की राय

डाबर (Dabur) | 503 – 497 की रेंज में खरीदें |  TGT: 560 | SL: 470

गोदरेज कंज्यूमर (Godrej Consumer) | 705 – 695 की रेंज में खरीदें | TGT: 800 | SL: 650

हिंदुस्तान यूनिलिवर (HUL) | 2180 – 2160 की रेंज में खरीदें | TGT: 2370 | SL: 2070

निर्मल बंग के नीरव छेड़ा

ONGC | BUY | TGT: 115 | SL: 103

(इंफोसिस (Infosys) | Sell | TGT: 1225 | SL: 1285

डॉ रेड्डीज (Dr Reddy’s) | TGT: 4650 | SL: 4350

विदेशी निवेशकों का रुझान

सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कैश में 893.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचें हैं. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों की ओर से बिकवाली जारी रही और इन्होंने कैश में 919.88 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं. हालांकि NSDL डाटा के मुताबिक फॉरेन पोर्टफोलियो निवेशकों के पोर्टफोलियो की वैल्यू 575 अरब डॉलर पर पहुंच गई है.

सोमवार को रही फरवरी की सबसे बड़ी गिरावट

Published - February 23, 2021, 09:29 IST