• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / प्रॉविडेंट फंड

EPFO सब्सक्राइबर्स ध्यान दें, अब ऑनलाइन नाम और KYC बदलना नहीं होगा आसान

EPFO: इस सर्कुलर के जरिए फील्ड ऑफिसेस को साफ कहा है कि नाम से लेकर अन्य डीटेल में तब तक करेक्शन ना किया जाए जब तक इसका कागजी प्रमाण ना हो. 

  • Team Money9
  • Last Updated : February 17, 2021, 12:32 IST
PTI
  • Follow

अब अगर आपको अपने प्रोविडेंट फंड से जुड़ी डिटेल में कोई बड़ा बदलाव करना हो तो ऑनलाइन नहीं कर पाएंगे. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने एक नए सर्कुलर में ये जानकारी दी है कि मेंबर्स के प्रोफाइल में अब ऑनलाइन बड़े करेक्शन नहीं किए जा सकेंगे. संगठन के मुताबिक इस कदम से फ्रॉड विड्रॉल से आपका पैसा सुरक्षित होगा. ईपीएफओ (EPFO) के मुताबिक ऑनलाइन ऐसे बड़े बदलाव करने से रिकॉर्ड्स में मिसमैच हो सकता है.

ईपीएफओ (EPFO) ने सर्कुलर के जरिए फील्ड ऑफिसेस और कंपनियों को साफ कहा है कि कर्मचारी के नाम से लेकर अन्य डीटेल में तब तक करेक्शन ना किया जाए जब तक इसका कागजी प्रमाण ना हो.

अब अकाउंट होल्डर की डिटेल में बड़े बदलाव ऑफलाइन या ऑनलाइन करवाने के लिए प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य होगा. वेरिफिकेशन के बाद ही कर्मचारी के नाम आदि जैसी जानकारी में बदलाव हो सकेंगे. ऐसे बदलाव के लिए ये प्रमाण देना होगा कि कानूनी प्रक्रिया के बाद नाम बदला गया है या फिर पहले के कागजातों में किसी गलती की वजह से इस बदलाव की जरूरत पड़ी है.

सर्कुलर के मुताबिक ऐसा कई बार पाया गया है कि प्रोफाइल और नाम को पूरी तरह बदलकर फ्रॉड तरीके से खाते से पैसे निकाले गए हैं.

क्या है ‘माइनर चेंज’और ‘मेजर चेंज’

ईपीएफओ (EPFO) का कहना है कि नाम और सरनेम को बड़ा या छोटा करना माइनर चेंज यानि मामूली बदलाव माने जाएंगे और इनमें बदलाव की अनुमति रहेगी, बशर्ते नाम का पहला अक्षर नहीं बदला जा रहा हो. मान लीजिए किसी का नाम आर कुमार है तो वो इसे बदलवाकर राकेश कुमार कर पाएंगे, लेकिन इसी को सुरेश कुमार नहीं किया जा सकेगा.

ठीक इसी तरह शादी के बाद आधार कार्ड के मुताबिक  मिडिल नाम या सरनेम जोड़ने  की अनुमति होगी लेकिन इसके अलावा पूरा नाम नहीं बदला जाएगा.

नाम को पूरी तरह बदलना ‘मेजर चेंज’ होगा और इसे ऑनलाइन बिना कागजी प्रमाण के नहीं किया जा सकेगा. पेश किए इस प्रमाण को फिल्ड ऑफिस जमा करेंगे और ऑडिट भी कराना होगा.

EPFO, Provident Fund, EPFO KYC, PF Interest Rate, Provident Fund, Employee Provident Fund

EPFO ने ये फैसला क्यों लिया?

दरअसल KYC में मिसमैच की वजह से पिछले वित्त वर्ष ईपीएफओ (EPFO) ने तकरीबन 10 फीसदी सब्सक्राइबर्स को ब्याज पेमेंट नहीं की थी.  ईपीएफओ (EPFO) ने  करीब 40 लाख लोगों के खाते में वित्त वर्ष 2019-20 का ब्याज जमा नहीं किया है जिसकी मुख्य वजह KYC का मेल ना खाना ही है.

Published - February 17, 2021, 12:20 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • Employee Provident Fund
  • EPFO
  • EPFO KYC

Related

  • PF के पैसों को जरूरत के समय ऐसे सकते हैं निकाल, जानिए पूरी प्रक्रिया
  • घर खरीदने की है प्‍लानिंग? EPF का पैसा आएगा काम, जानिए पैसा निकालने के नियम और पूरी प्रक्रिया
  • अगर इन बैंकों में है अकाउंट तो तुरंत कर लें ये काम, नहीं तो PF निकालने में होगी समस्‍या
  • EPF और EPS को अलग करने का आप पर क्या होगा असर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट
  • EPFO: अप्रैल में 12.76 लाख नए कर्मचारी जुड़े, 13.73% की बढ़त
  • EPFO ने Aadhaar को UAN से जोड़ने की डेडलाइन 1 सितंबर तक बढ़ाई

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close