• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / प्रॉविडेंट फंड

अगर इन बैंकों में है अकाउंट तो तुरंत कर लें ये काम, नहीं तो PF निकालने में होगी समस्‍या

PF: इन बैंकों के IFSC कोड (IFSC Code) अमान्य हो गए हैं. इसलिए बिना इन्हें अपडेट कराए पीएफ क्लेम नहीं लिया जा सकता है.

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : June 27, 2021, 12:41 IST
पब्लिक सेक्टर्स के बैंकों, निजी बैंकों, विदेशी बैंकों की शाखाओं, स्थानीय क्षेत्र के बैंकों, सहकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों सहित सभी वाणिज्यिक बैंक डीआईसीजीसी अधिनियम के अंतर्गत आते हैं.
  • Follow

कुछ बैंकों को लेकर ईपीएफओ (EPFO) ने अलर्ट जारी किया है. ईपीएफओ के मुताबिक, आंध्र बैंक (Andhra Bank), सिंडिकेट बैंक(Syndicate Bank), ऑरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (Oriental Bank of Commerce), इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank), यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (United Bank of India), कॉर्पोरेशन बैंक (Corporation Bank) में अगर आपका अकाउंट है तो अपका पीएफ क्‍लेम अटक सकता है. इन बैंकों के IFSC कोड (IFSC Code) अमान्य हो गए हैं. इसलिए बिना इन्हें अपडेट कराए पीएफ क्लेम नहीं लिया जा सकता है.

बैंक डिटेल्‍स को कराएं अपडेट

कुछ सरकारी बैंकों के मर्जर के बाद उनके IFSC कोड 1 अप्रैल, 2021 से बेकार हो गए है. ऐसे में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने PF अकाउंट होल्डर्स से बैंक डिटेल्स को अपडेट कराने को कहा है. क्योंकि पुराने खाते की जानकारी से पैसा निकालने में दिक्कत आ सकती है. इसलिए समस्या को दूर करने के लिए अपने बैंक खाते की डिटेल को अपडेट करा लें. ये काम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से हो सकते हैं.

अकाउंट को इस तरह करें अपडेट

अगर आपका खाता ऐसे बैंकों में था जिनका मर्जर हो गया है तो आपको नए IFSC कोड हासिल करने के लिए अपने पुराने पासबुक और चेकबुक को बैंक को सौंपना होगा. इसके बदले वे आपका अपडेटेड डिटेल्स वाला पासबुक और चेकबुक देंगे. इसके बाद EPFO के आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करके आप अपने नए बैंक डिटेल्स को PF अकाउंट में अपडेट कर सकते हैं.

आसानी से निकाल सकते हैं पीएफ

कोरोना काल में सब्सक्राइबर्स की आर्थिक समस्याओं को कम करने के मकसद से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने ईपीएफ निकासी में राहत दी है. अब ईपीएफओ सदस्य पीएफ राशि की दूसरी किस्त भी आसानी से निकाल सकते हैं. नए नियम के तहत अब एक ईपीएफ खाताधारक जिसने कोरोना की पहली लहर में अपने पीएफ खाते से पैसा निकाला है वह महामारी की दूसरी लहर में भी रकम निकाल सकते हैं. कर्मचारी ईपीएफ शेष राशि का 75 प्रतिशत या 3 महीने की मूल रकम और महंगाई भत्ता (डीए) दोनों निकाल सकते हैं.

जरूरत के वक्‍त पीएफ आता है काम

जरूरत के वक्त पैसों की जरूरत को पूरा करने में लोगों का प्रोविडेंट फंड यानी पीएफ का पैसा बहुत काम आता है. सरकार की ओर से कोरोना काल में पीएफ की रकम आसानी से निकाले जाने की सुविधा दिए जाने से लोगों को सहूलियत हो गई, लेकिन पैसा निकालने के लिए आपका बैंक अकाउंट ईपीएफ खाते से लिंक होना चाहिए. साथ ही इसमें केवाईसी अपडेट होनी चाहिए. मगर जिन लोगों के बैंक खाते मर्जर के बाद अपडेट नहीं है उन्हें पीएफ निकलवाने में दिक्कत हो सकती है.

Published - June 27, 2021, 12:41 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • covid 19
  • EPF
  • EPFO

Related

  • PF के पैसों को जरूरत के समय ऐसे सकते हैं निकाल, जानिए पूरी प्रक्रिया
  • घर खरीदने की है प्‍लानिंग? EPF का पैसा आएगा काम, जानिए पैसा निकालने के नियम और पूरी प्रक्रिया
  • EPF और EPS को अलग करने का आप पर क्या होगा असर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट
  • EPFO: अप्रैल में 12.76 लाख नए कर्मचारी जुड़े, 13.73% की बढ़त
  • EPFO ने Aadhaar को UAN से जोड़ने की डेडलाइन 1 सितंबर तक बढ़ाई
  • सिर्फ एक कॉल से पता कर सकते हैं अपना Provident Fund, बस इन नंबरों को याद रखें

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close