• English
  • বাংলা
  • తెలుగు
  • मराठी
  • ಕನ್ನಡ
  • ગુજરાતી
  • money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / पॉलिसी

सेबी ने इनसाइडरों के लिए अपनाया लचीला रूख, आसान बनेंगे नियम

सेबी ने ब्लैक-आउट अवधि को खत्‍म करने, कूल-ऑफ अवधि में कमी लाने और आसान कीमत सीमा तय करने का प्रस्‍ताव रखा है

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : November 25, 2023, 19:20 IST
  • Follow

बाजार नियामक सेबी ने इनसाइड ट्रेडरों को राहत देने के लिए लचीला रुख अपनाया है. इसके तहत ट्रेडिंग प्‍लान को आसान बनाए जाने का प्रस्‍ताव रखा गया है. सेबी ने ब्लैक-आउट अवधि को खत्‍म करने, कूल-ऑफ अवधि में कमी लाने और आसान कीमत सीमा तय करने का प्रस्‍ताव रखा है. नियामक ने इस पर 15 दिसंबर तक टिप्पणियां मांगी हैं.

सेबी के अनुसार वैसे तो इनसाइडर ट्रेडिंग पर रोक है, लेकिन 2015 में शुरू की गई ट्रेडिंग योजना के तहत वरिष्ठ प्रबंधन कर्मी अपनी कंपनियों के शेयरों में ट्रेड कर सकते हैं. नियम के तहत इनसाइडरों को इसके लिए ट्रेडिंग प्लान बताना होता है, जिसमें शेयर कीमत, रकम और लेनदेन की तारीख पहले ही बतानी होती है. मगर अब सेबी ने नियमों में बदलाव का निर्णय लिया है. इसके तहत डिस्क्लोजर और ट्रेडिंग प्लान के क्रियान्वयन के बीच न्यूनतम कूल-ऑफ अवधि छह महीने से घटाकर चार महीने करने का प्रस्ताव किया है.

इसके अलावा कवरेज अवधि भी 12 महीने से घटाकर दो महीने करने, ब्लैक-आउट अवधि समाप्त करने और खरीद या बिक्री के लिए 20 फीसदी कीमत रखने की सिफारिश की गई है. सेबी ने कहा, ऐसी कीमत सीमा ट्रेडिंग प्लान जमा कराए जाने की तारीख को रहे बंद भाव के 20 फीसदी ऊपर या 20 फीसदी नीचे होनी चाहिए. अगर एक्‍सचेंज की कीमत इनसाइडर की तरफ से तय कीमत सीमा से बाहर है तो ट्रेड नहीं किया जाएगा.

Published - November 25, 2023, 07:20 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • inside traders
  • SEBI
  • sebi new rules

Related

  • सस्‍ते में घर खरीदने का मौका, आज से DDA फ्लैट बिक्री के रजिस्‍ट्रेशन शुरू
  • अनचाहे कॉल्‍स पर TRAI हुआ सख्‍त, मनमानी पर टेलीमार्केटिंग कंपनियों का कटेगा कनेक्‍शन
  • बैंकिंग नियमों में सरकार करने जा रही बड़ा बदलाव, अब बैंक खाते में एक की जगह बना सकेंगे 4 नॉमिनी!
  • RBI MPC 2024: खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर RBI गवर्नर ने जताई चिंता, महंगाई दर अनुमान 4.5% पर बरकरार
  • RBI MPC Meet 2024: सस्‍ते लोन की उम्‍मीदों पर फिरा पानी, RBI ने नहीं घटाई ब्‍याज दरें
  • Indigo के ग्राहकों को मिलेगी लक्‍जरी सुविधाएं, बिजी रुट्स पर शुरू होगी नई सर्विस

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close