• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / पॉलिसी

भूले हुए शेयर व डिविडेंड के बारे में पता करना होगा आसान

सरकार लॉन्च करेगी विशेष पोर्टल, रिफंड की आसान होगी प्रक्रिया

  • अमन गुप्ता
  • Last Updated : June 26, 2023, 16:06 IST
  • Follow

बिना दावा वाले डिविडेंड और शेयरों की जानकारी अब जल्द एक ही पोर्टल मिलेगी. सरकार निवेशकों के लिए एक एकीकृत पोर्टल लॉन्च करने की योजना बना रही है. फ़रवरी 2024 तक इसके लॉन्च होने की संभावना है. वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस 2023-24 के केंद्रीय बजट में इस एकीकृत पोर्टल की घोषणा की थी. इस पोर्टल के ज़रिए निवेशक तुरंत इस बात की जांच कर सकते हैं कि उनके शेयर या डिविडेंड इंवेस्टर एजुकेशन एंड प्रोटेक्शन फंड अथॉरिटी (IEPFA) के पास पड़े हैं या नहीं.

कैसे होगा फायदा? इस नए पोर्टल पर अनक्लेम्ड डिविडेंड और शेयरों पर दावा करने के लिए कुछ अतिरिक्त दस्तावेजों की आवश्यकता कम हो जाएगी. फिलहाल रिफंड के लिए करीब दो दर्जन दस्तावेजों की जरूरत होती है, जिनकी अलग-अलग स्तर पर कई बार जांच होती है. इससे प्रक्रिया में ज्यादा देरी होती है और जिनके निपटान में 60 दिन लगने चाहिए उसमें कई बार एक साल से ज्यादा समय लग जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब क्लेम फॉर्म जमा करना और ई-सत्यापन समेत कई काम ऑनलाइन किए जा सकते हैं. इसमें निवेशकों के लिए जानकारी का एक डैशबोर्ड भी हो सकता है.

शेयर डिविडेंड कब होते हैं अनक्लेम्ड? शेयर, डिविडेंड और मैच्योर डिबेंचर जिन पर सात सालों तक दावा नहीं किया गया है, उन्हें कंपनियों द्वारा IEPFA में स्थानांतरित कर दिया जाता है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार मार्च 2022 के आखिर में IEPFA के पास उपलब्ध बिना दावे वाले शेयर, डिविडेंड और मैच्योर डिबेंचर की राशि 5,262 करोड़ रुपए थी. यह एक साल पहले की तुलना में 9 फ़ीसदी ज़्यादा है. तब से ही इनमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है. बता दें कि आरबीआई के निर्देश पर बैंकों ने बिना दावों वाली राशि को उसके वारिशों तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है.

Published - June 26, 2023, 04:06 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • Dividend
  • IEPFA
  • share

Related

  • सस्‍ते में घर खरीदने का मौका, आज से DDA फ्लैट बिक्री के रजिस्‍ट्रेशन शुरू
  • अनचाहे कॉल्‍स पर TRAI हुआ सख्‍त, मनमानी पर टेलीमार्केटिंग कंपनियों का कटेगा कनेक्‍शन
  • बैंकिंग नियमों में सरकार करने जा रही बड़ा बदलाव, अब बैंक खाते में एक की जगह बना सकेंगे 4 नॉमिनी!
  • RBI MPC 2024: खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर RBI गवर्नर ने जताई चिंता, महंगाई दर अनुमान 4.5% पर बरकरार
  • RBI MPC Meet 2024: सस्‍ते लोन की उम्‍मीदों पर फिरा पानी, RBI ने नहीं घटाई ब्‍याज दरें
  • Indigo के ग्राहकों को मिलेगी लक्‍जरी सुविधाएं, बिजी रुट्स पर शुरू होगी नई सर्विस

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close