• English
  • বাংলা
  • తెలుగు
  • मराठी
  • ಕನ್ನಡ
  • ગુજરાતી
  • money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / पॉलिसी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने दूध के लिए MSP बढ़ाया

गाय के दूध पर एमएसपी 38 रुपए से बढ़ाकर 45 रुपए प्रति लीटर और भैंस के दूध पर 38 रुपए से बढ़ाकर 55 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : February 17, 2024, 17:04 IST
  • Follow

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए राज्य सरकार का बजट पेश करते हुए गाय और भैंस के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की घोषणा की. उन्होंने अपना दूसरा बजट पेश करते हुए कहा कि एमएसपी गाय के दूध पर 38 रुपए से बढ़ाकर 45 रुपए प्रति लीटर और भैंस के दूध पर 38 रुपये से बढ़ाकर 55 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है.

मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी प्राकृतिक खेती योजना की घोषणा की. इसके तहत 36,000 किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा. सुक्खू ने आगे कहा कि सेब पैकेजिंग के लिए मानक कार्टन पेश किए जाएंगे और बागवानी पर्यटन को प्रोत्साहित किया जाएगा. राज्य सरकार ने पिछले साल के मानसून के बाद आपदा प्रभावित लोगों के लिए 4,500 करोड़ रुपए के विशेष पैकेज की घोषणा की थी.

हिमाचल प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 2023-24 में 7.1 फीसद बढ़कर 1,42,800 करोड़ रुपए होने का अनुमान है. राज्य की आर्थिक समीक्षा 2023-24 में यह जानकारी दी गई. इससे पहले 2022-23 में जीएसडीपी 1,33,372 करोड़ रुपए थी. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को सदन में आर्थिक समीक्षा पेश की थी. इसके मुताबिक मौजूदा कीमतों पर जीएसडीपी 2022-23 में 1,91,728 करोड़ रुपए के मुकाबले 2023-24 में 15,702 रुपये बढ़कर 2,07,430 करोड़ रुपए होने का अनुमान है.

आर्थिक समीक्षा में कहा गया कि चालू वित्त वर्ष में राज्य की अनुमानित जीएसडीपी वृद्धि 7.1 प्रतिशत है. पिछले वित्त वर्ष में यह 6.9 प्रतिशत थी. अग्रिम अनुमानों के अनुसार स्थिर कीमतों पर प्राथमिक क्षेत्र से सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) 2022-23 के 17,417 करोड़ रुपए के मुकाबले 2023-24 में 17,036 करोड़ रुपए रह सकता है.

Published - February 17, 2024, 05:04 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • himachal pradesh
  • milk price
  • MSP

Related

  • सस्‍ते में घर खरीदने का मौका, आज से DDA फ्लैट बिक्री के रजिस्‍ट्रेशन शुरू
  • अनचाहे कॉल्‍स पर TRAI हुआ सख्‍त, मनमानी पर टेलीमार्केटिंग कंपनियों का कटेगा कनेक्‍शन
  • बैंकिंग नियमों में सरकार करने जा रही बड़ा बदलाव, अब बैंक खाते में एक की जगह बना सकेंगे 4 नॉमिनी!
  • RBI MPC 2024: खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर RBI गवर्नर ने जताई चिंता, महंगाई दर अनुमान 4.5% पर बरकरार
  • RBI MPC Meet 2024: सस्‍ते लोन की उम्‍मीदों पर फिरा पानी, RBI ने नहीं घटाई ब्‍याज दरें
  • Indigo के ग्राहकों को मिलेगी लक्‍जरी सुविधाएं, बिजी रुट्स पर शुरू होगी नई सर्विस

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Trending Stories

  • फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम!
  • पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • TV9 Sites

  • TV9 Hindi
  • TV9 Marathi
  • TV9 Gujarati
  • TV9 Kannada
  • TV9 Bangla
  • TV9 English
  • News9 Live
  • Trends9
  • Tv9tamilnews
  • Assamtv9
  • Malayalamtv9
  • Money9 Sites

  • Money9 Hindi
  • Money9 English
  • Money9 Marathi
  • Money9 Telugu
  • Money9 Gujarati
  • Money9 Kannada
  • Money9 Bangla
  • Money9live
  • Topics

  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • शेयर
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • क्रिप्टो
  • एक्सक्लूसिव
  • survey data
  • Download App

  • play_store
  • App_store
  • Contact Us
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2025 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close