• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / पॉलिसी

फर्जी कॉल पर लगेगी लगाम, सरकार ने बंद किए अवैध दूरसंचार सेटअप

इस तरह के कॉल्स का उपयोग राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों, साइबर-अपराधों और वित्तीय धोखाधड़ी आदि के लिए किया जा रहा है

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : December 6, 2023, 20:22 IST
  • Follow

सरकार ऐसे अवैध दूरसंचार सेटअप को बंद कर रही है जो  किसी भी तरह के आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं . संचार राज्य मंत्री श्री देवूसिंह चौहान ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि सरकार अवैध दूरसंचार सेटअप का पता लगा रही है. इन अवैध सेटअप का उपयोग भारतीय नंबरों से फर्जी तरीके से अंतरराष्ट्रीय कॉल करने के लिए किया जाता है. इतना ही नहीं,  इस तरह के कॉल्स का उपयोग राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों, साइबर-अपराधों और वित्तीय धोखाधड़ी आदि के लिए किया जा रहा है.

अवैध दूरसंचार सेटअप पर सरकार का शिकंजा

सरकार फेक कॉल्स को रोकने के लिए फर्जी मोबाइल कनेक्शन और सेटअप पर शिकंजा कस रही है. सरकार की तरफ से दिए गए आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 65, वित्त वर्ष 2022-23 में 62 और वित्त वर्ष 2021-2022 में 35 ऐसे अवैध दूरसंचार सेटअप का खुलासा किया गया है. इसके अलावा, फर्जी तरीके से आने वाली अंतरराष्ट्रीय कॉल्स को रोकने के लिए DoT ने इंटरनेशनल लॉन्ग डिस्टेंस ऑपरेटर्स (ILDO) को भारतीय लैंडलाइन नंबर हटाने का निर्देश भी दिया है. इसके अलावा, DoT फर्जी कॉल की अनुमति देने वाले ऐप्स को ब्लॉक भी कर रहा है. इस तरह के ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) और आइओएस ऐप स्टोर (iOS App Store) पर भी ब्लॉक कर दिया गया है.

67 लाख से ज्यादा संदिग्ध मोबाइल कनेक्शन

संचार राज्य मंत्री ने बताया कि DoT, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फेशियल रिकॉग्निशन जैसे विकल्प का उपयोग कर रहा है. इसके तहत फर्जी दस्तावेजों से लिए गए मोबाइल कनेक्शन का पता लगाया जा रहा है. अब तक 67 लाख से ज्यादा संदिग्ध मोबाइल कनेक्शन का पता लगाया गया है, जिनमें से ऐसे 55.52 लाख मोबाइल नंबर जो ग्राहकों द्वारा दोबारा वेरीफाई नहीं किये जा सके उन्हें बंद कर दिए गए हैं. विभाग ने ऐसे मोबाइल कनेक्शन बेचने वाले लगभग 70,000 से अधिक प्वाइंट ऑफ सेल्स (सिम एजेंट) को ब्लैकलिस्ट कर दिया है. करीब 1890 से अधिक प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) के खिलाफ 365 एफआईआर भी दर्ज की गई है. देवूसिंह चौहान ने बताया कि 1,31,961 मोबाइल हैंडसेट या तो नकली/जाली दस्तावेजों के साथ लिए गए या इन मोबाइल हैंडसेट का उपयोग साइबर-अपराध/वित्तीय धोखाधड़ी में किया जा रहा था, जिसे सख्ती से ब्लॉक कर दिया गया है.

संचार साथी पोर्टल लॉन्च

दूरसंचार विभाग ने आम लोगों के हित में ‘संचार साथी पोर्टल’ (www.sancharsathi.gov.in) लॉन्च किया है. यह पोर्टल नागरिकों को भारतीय कॉलिंग लाइन पहचान (सीएलआई) के साथ प्राप्त अंतरराष्ट्रीय कॉल की रिपोर्ट करने के अलावा उनके नाम पर कितने सिम कार्ड हैं, किस तरह के डॉक्युमेंट्स लगाए गए हैं, इसकी जानकारी मिलेगी. दूरसंचार विभाग द्वारा ऐसे 13.08 लाख मोबाइल कनेक्शन काट दिए गए हैं.

Published - December 6, 2023, 08:22 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • Fake calls
  • fake calls rule

Related

  • सस्‍ते में घर खरीदने का मौका, आज से DDA फ्लैट बिक्री के रजिस्‍ट्रेशन शुरू
  • अनचाहे कॉल्‍स पर TRAI हुआ सख्‍त, मनमानी पर टेलीमार्केटिंग कंपनियों का कटेगा कनेक्‍शन
  • बैंकिंग नियमों में सरकार करने जा रही बड़ा बदलाव, अब बैंक खाते में एक की जगह बना सकेंगे 4 नॉमिनी!
  • RBI MPC 2024: खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर RBI गवर्नर ने जताई चिंता, महंगाई दर अनुमान 4.5% पर बरकरार
  • RBI MPC Meet 2024: सस्‍ते लोन की उम्‍मीदों पर फिरा पानी, RBI ने नहीं घटाई ब्‍याज दरें
  • Indigo के ग्राहकों को मिलेगी लक्‍जरी सुविधाएं, बिजी रुट्स पर शुरू होगी नई सर्विस

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close