• English
  • বাংলা
  • తెలుగు
  • मराठी
  • ಕನ್ನಡ
  • ગુજરાતી
  • money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / पॉलिसी

पायलेट को मिलेगा ज्‍यादा आराम, DGCA ने रात में लैंडिंग की संख्या घटाई

विमानन क्षेत्र के नियामक ने इसके लिए सोमवार को फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशंस नियम (FDTL) जारी कर इसकी जानकारी दी

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : January 9, 2024, 13:57 IST
फोटो साभार: TV9 भारतवर्ष
  • Follow

DGCA Order: डीजीसीए (DGCA) ने फ्लाइट क्रू को आराम देने के लिए उनकी ड्यूटी टाइम, शिफ्ट, नाईट ड्यूटी और वीकली रेस्ट में बड़े बदलाव किए हैं. नए नियम के तहत फ्लाइट क्रू के लिए वीकली रेस्ट पीरियड वर्तमान के 36 घंटे से बढ़ाकर 48 घंटे कर दिया गया है. इसके अलावा, नाईट लैंडिंग की संख्या भी वर्तमान के 6 से घटाकर 2 कर दी गई है. विमानन क्षेत्र के नियामक ने इसके लिए सोमवार को फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशंस नियम (FDTL) जारी कर इसकी जानकारी दी है.

फ्लाइट क्रू को मिलेगा ज्यादा आराम

डीजीसीए की तरफ से जारी किये आदेश से क्रू को राहत मिलेगी. नियामक ने कहा है कि इन बदले हुए नियमों से फ्लाइट क्रू को ज्यादा आराम दिया जा सकेगा. साथ ही विमानों की सुरक्षा में भी इजाफा होगा. नए नियम एक जून से लागू किए जाएंगे.

फ्लाइट क्रू से भी ली गई राय

डीजीसीए के पास पायलट रोस्टर और एयरलाइन ऑपरेटर्स से कई रिपोर्ट्स मिले, इन्हीं रिपोर्ट्स के आधार पर नियामक ने नए नियम बनाए हैं. बदले गए नियम में फ्लाइट क्रू की ड्यूटी पीरियड, नाईट ड्यूटी, वीकली रेस्ट पीरियड, फ्लाइट ड्यूटी पीरियड एक्सटेंशन समेत कई जरूरी विषय शामिल हैं. इन नियमों को एयरलाइन ऑपरेटर्स, पायलट एसोसिएशंस और फ्लाइट क्रू से राय लेकर तैयार किया गया है. डीजीसीए ने बताया कि इन नियमों को बनाते समय अमेरिका के एफएए और और यूरोपियन यूनियन के ईएएसए द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे नियमों पर भी विचार किया गया. नियामक क्रू और विमान की सुरक्षा को देखते हुए ये सारे नियम बनाए गए हैं.

वीकली रेस्ट पीरियड बढ़ाया गया

नियामक की तरफ से जारी किए गए नए नियमों के अनुसार, फ्लाइट क्रू के लिए वीकली रेस्ट पीरियड फिलहाल के 36 घंटे से बढ़ाकर 48 घंटे कर दिया गया है. दरअसल, क्रू की तरफ से रेस्ट पीरियड को बढाने के लिए लगातार मांग की जा रही थी. इसकी मदद से फ्लाइट क्रू को उड़ान की थकान मिटाने का पूरा अवसर मिलेगा. इसके अलावा अब निघत ड्यूटी भी बदल गई है. अब रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक माना जाएगा. इससे फ्लाइट क्रू को नाईट ड्यूटी में ज्यादा आराम मिल जाएगा. फिलहाल रात को 12 बजे से सुबह 5 बजे तक माना जाता है. यह विंडो ऑफ सरकेडियन लॉ (WOCL) के हिसाब से तय किया गया है जिसके अनुसार शरीर के लिए थकान का सबसे खराब समय माना जाता है.

नाईट लैंडिंग में भी बदलाव

इसके अलावा नए नियमों में टाइम जोन पर भी ध्यान दिया गया है. अब अधिकतम फ्लाइट ड्यूटी पीरियड 10 घंटे और रात में ड्यूटी पीरियड 8 घंटे कर दिया गया है. इतना ही नहीं, रात में फ्लाइट लैंडिंग की संख्या 6 से घटाकर 2 कर दी गई है. नियामक के इस नए नियम से क्रू को राहत मिलने के साथ विमान की सुरक्षा में काफी इजाफा होगा.

Published - January 9, 2024, 01:57 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • DGCA
  • DGCA new rules

Related

  • सस्‍ते में घर खरीदने का मौका, आज से DDA फ्लैट बिक्री के रजिस्‍ट्रेशन शुरू
  • अनचाहे कॉल्‍स पर TRAI हुआ सख्‍त, मनमानी पर टेलीमार्केटिंग कंपनियों का कटेगा कनेक्‍शन
  • बैंकिंग नियमों में सरकार करने जा रही बड़ा बदलाव, अब बैंक खाते में एक की जगह बना सकेंगे 4 नॉमिनी!
  • RBI MPC 2024: खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर RBI गवर्नर ने जताई चिंता, महंगाई दर अनुमान 4.5% पर बरकरार
  • RBI MPC Meet 2024: सस्‍ते लोन की उम्‍मीदों पर फिरा पानी, RBI ने नहीं घटाई ब्‍याज दरें
  • Indigo के ग्राहकों को मिलेगी लक्‍जरी सुविधाएं, बिजी रुट्स पर शुरू होगी नई सर्विस

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Trending Stories

  • फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम!
  • पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • TV9 Sites

  • TV9 Hindi
  • TV9 Marathi
  • TV9 Gujarati
  • TV9 Kannada
  • TV9 Bangla
  • TV9 English
  • News9 Live
  • Trends9
  • Tv9tamilnews
  • Assamtv9
  • Malayalamtv9
  • Money9 Sites

  • Money9 Hindi
  • Money9 English
  • Money9 Marathi
  • Money9 Telugu
  • Money9 Gujarati
  • Money9 Kannada
  • Money9 Bangla
  • Money9live
  • Topics

  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • शेयर
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • क्रिप्टो
  • एक्सक्लूसिव
  • survey data
  • Download App

  • play_store
  • App_store
  • Contact Us
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2025 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close