• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / पॉलिसी

को-ब्रांडेड कार्ड को लेकर क्या है बैंकों की उलझन?

बैंकों को क्‍या को-ब्रांडेड कार्ड के मामले में भी नेटवर्क चुनने का विकल्प देना है, इस मामले को लेकर बढ़ रहा असमंजस

  • Soma Roy
  • Last Updated : July 8, 2023, 07:30 IST
Co-branded cards
  • Follow

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए निर्देश के तहत अब ग्राहकों को कार्ड नेटवर्क चुनने की सुविधा मिलेगी. इसके लिए बैंकों और गैर बैंकिंग इकाइयों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने ग्राहकों को इसका विकल्‍प दें. केंद्रीय बैंक के इस प्रस्ताव से बैंकों और गैर बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFCs) में असमंजस है. उन्‍हें समझ नहीं आ रहा है कि क्‍या को-ब्रांडेड कार्ड के मामले में भी उन्‍हें नेटवर्क चुनने का विकल्प देना होगा. इसी सिलसिले में वह आरबीआई से इस बारे में बात करने की योजना बना रहे हैं.

आरबीआई ने बुधवार को इस सिलसिले में दिशानिर्देश जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि क्रेडिट, डेबिट और प्रीपेड कार्ड जारीकर्ताओं को अपने पात्र ग्राहकों को कार्ड नेटवर्क चुनने का विकल्प देना चाहिए. रिजर्व बैंक की ओर से भारत में स्वीकृत कार्ड नेटवर्क में अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉर्पोरेशन, डाइनर्स क्लब इंटरनैशनल लिमिटेड, मास्टरकार्ड एशिया/पैसिफिक पीटीई लिमिटेड, भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम- रुपे और वीजा वर्ल्डवाइड पीटीई लिमिटेड शामिल हैं.

क्‍या है आरबीआई का मकसद? दरअसल, रिजर्व बैंक एक्सक्लूसिव व्यवस्था खत्म करना चाहता है, जिसकी वजह से मल्टिपल कार्ड नेटवर्क चुने जाने का विकल्‍प दिया जा रहा है. आरबीआई ने कार्ड जारीकर्ताओं से ग्राहकों को उनकी पसंद का भुगतान नेटवर्क – जैसे RuPay, मास्टरकार्ड या वीजा कार्ड देने के लिए कहा है. मौजूदा समय में ज्‍यादातर बैंक ग्राहकों को डेबिट या क्रेडिट कार्ड के प्रकार चुनने की छूट देते हैं, लेकिन भुगतान नेटवर्क खुद तय करते हैं.

को-ब्रांडेड कार्ड को लेकर क्‍यों हैं कंफ्यूजन? कार्ड जारी करने वाला व्यक्ति कई कार्ड नेटवर्कों के साथ समझौता कर सकता है, लेकिन एक को-ब्रांडेड कार्ड एक खास कार्ड नेटवर्क की ओर से जारी किया जाता है. उदाहरण के लिए एक्सिस बैंक का फ्लिपकार्ट के साथ को-ब्रांडेड कार्ड है, जो सिर्फ वीजा के साथ उपलब्ध है. इसी तरह से आईसीआईसीआई बैंक का को-ब्रांडेड कार्ड अमेजन के साथ सिर्फ वीजा के साथ उपलब्ध है. ऐसे में बैंक इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि वे नेटवर्क को लेकर को-ब्रांडेड कार्ड में कैसे विकल्‍प मुहैया कराएं.

Published - July 8, 2023, 07:30 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • banks
  • co-branded cards
  • co-branded credit card

Related

  • सस्‍ते में घर खरीदने का मौका, आज से DDA फ्लैट बिक्री के रजिस्‍ट्रेशन शुरू
  • अनचाहे कॉल्‍स पर TRAI हुआ सख्‍त, मनमानी पर टेलीमार्केटिंग कंपनियों का कटेगा कनेक्‍शन
  • बैंकिंग नियमों में सरकार करने जा रही बड़ा बदलाव, अब बैंक खाते में एक की जगह बना सकेंगे 4 नॉमिनी!
  • RBI MPC 2024: खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर RBI गवर्नर ने जताई चिंता, महंगाई दर अनुमान 4.5% पर बरकरार
  • RBI MPC Meet 2024: सस्‍ते लोन की उम्‍मीदों पर फिरा पानी, RBI ने नहीं घटाई ब्‍याज दरें
  • Indigo के ग्राहकों को मिलेगी लक्‍जरी सुविधाएं, बिजी रुट्स पर शुरू होगी नई सर्विस

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close