• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / पॉलिसी

दावेदार ढूंढकर 100 दिन में पैसा लौटाएंगे बैंक

RBI का आदेश, हर बैंक को प्रत्येक जिले में 100 बड़े अनक्लेम्ड राशि के दावेदारों को तलाशना होगा

  • देवेन्द्र शर्मा
  • Last Updated : May 13, 2023, 09:54 IST
फोटो साभार: TV9 भारतवर्ष
  • Follow

देश के बैंकों में जमा जिस पैसे का लंबे समय से कोई दावेदार सामने नहीं आया है, उस पैसे के दावेदार को ढूंढकर बैंक जल्द पैसा लौटाएंगे. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश के बैंकों के लिए ‘100 Days 100 Pays’ नाम से अभियान शुरू किया है. इसके तहत हर बैंक देश के हर जिले में 100 सबसे बड़े अनक्लेम डिपॉजिट यानी बिना दावे की राशि की पहचान करके, उसके दावेदार को तलाशना होगा और 100 दिन के भीतर दावेदार को पैसा लौटाना होगा. रिजर्व बैंक की तरफ से बताया गया कि इस अभियान की शुरुआत 1 जून से होने जा रही है. यानी सितंबर का पहला पखवाड़ा खत्म होने तक बैंक अनक्लेम डिपॉजिट की पहचान करके और उसके दावेदार को ढूंढकर पैसा लौटा देंगे.

सामान्य तौर पर बैंक के जिन बचत और चालू खातों में 10 साल तक कोई लेनदेन नहीं होता, तो उन खातों में जमा पैसा अनक्लेम्ड डिपॉजिट घोषित कर दिया जाता है। इसके अलावा किसी टर्म डिपॉजिट की मैच्योरिटी पूरी होने के 10 साल बाद भी अगर उसके पैसों का कोई क्लेम नहीं करता, तो वह पैसा भी अनक्लेम डिपॉजिट घोषित हो जाता है. बता दें कि पिछले दिनों वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सुझाव पर वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद (FSDC) की बैठक में इस तरह का अभियान चलाने पर सहमति बनी थी. उन्होंने नियामकों से इस मुहिम के तहत बिना दावे वाले शेयर, लाभांश, म्यूचुअल फंड, बीमा, आदि संबंधित व्यक्तियों अथवा नामित व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए कहा था. बिना दावे के पड़ी रकम लौटाने में संबंधित लोगों की मदद की जाए. एफएसडीसी की ये 27वीं बैठक थी. इसमें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास समेत सभी वित्तीय क्षेत्रों के नियामक शामिल हुए.

पता करने के लिए पोर्टल बनेगा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने फरवरी, 2023 तक बिना दावे वाली करीब 35,000 करोड़ रुपए की राशि रिजर्व बैंक को भेजी थी. यह राशि उन खातों में जमा थी जिनमें 10 साल या उससे अधिक समय से कोई लेन-देन नहीं हुआ. बिना दावे वाली ये राशि 10.24 करोड़ खातों से जुड़ी थी. रिजर्व बैंक ने पिछले महीने कहा था कि तीन-चार महीने में इससे संबंधित एक केंद्रीकृत पोर्टल तैयार किया जाएगा. इससे जमाकर्ता और लाभार्थी विभिन्न बैंकों में पड़ी बिना दावे वाली जमा राशि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इस बैठक के बाद उम्मीद है जल्द ये पोर्टल तैयार होगा और बिना दावे वाली ये रकम जमाकर्ताओं या उनसे जुड़े लोगों तक पहुंच पाएगी.

Published - May 12, 2023, 07:51 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • RBI
  • unclaimed amount

Related

  • सस्‍ते में घर खरीदने का मौका, आज से DDA फ्लैट बिक्री के रजिस्‍ट्रेशन शुरू
  • अनचाहे कॉल्‍स पर TRAI हुआ सख्‍त, मनमानी पर टेलीमार्केटिंग कंपनियों का कटेगा कनेक्‍शन
  • बैंकिंग नियमों में सरकार करने जा रही बड़ा बदलाव, अब बैंक खाते में एक की जगह बना सकेंगे 4 नॉमिनी!
  • RBI MPC 2024: खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर RBI गवर्नर ने जताई चिंता, महंगाई दर अनुमान 4.5% पर बरकरार
  • RBI MPC Meet 2024: सस्‍ते लोन की उम्‍मीदों पर फिरा पानी, RBI ने नहीं घटाई ब्‍याज दरें
  • Indigo के ग्राहकों को मिलेगी लक्‍जरी सुविधाएं, बिजी रुट्स पर शुरू होगी नई सर्विस

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close