• English
  • বাংলা
  • తెలుగు
  • मराठी
  • ಕನ್ನಡ
  • ગુજરાતી
  • money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / बीमा

LIC के इंडिविजुअल प्रीमियम में 45% की बड़ी गिरावट, फिर भी बीमा इंडस्ट्री का आंकड़ा मजबूत

LIC: कंपनी के व्यक्तिगत वार्षिक प्रीमियम समकक्ष में 45 प्रतिशत की भारी गिरावट ने जनवरी में उद्योग की वृद्धि को आठ प्रतिशत पर सीमित कर दिया. 

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : February 9, 2021, 19:31 IST
LIC का बचत प्लस प्लान आपको निवेश के साथ बीमा का लाभ प्रदान करता है.
  • Follow

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के व्यक्तिगत वार्षिक प्रीमियम समकक्ष (APE) में 45 प्रतिशत की भारी गिरावट ने जनवरी में उद्योग की वृद्धि को आठ प्रतिशत पर सीमित कर दिया. जीवन बीमा क्षेत्र की शीर्ष कंपनी एलआईसी (LIC) के एपीई (APE) में जनवरी 2021 में 45 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखने को मिली. इसका कारण जनवरी 2020 में 99 प्रतिशत की वृद्धि का उच्च तुलनात्मक आधार है.

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी में जीवन बीमा उद्योग के ये व्यक्तिगत एपीई (APE) में आठ प्रतिशत की वृद्धि दिसंबर के तीन प्रतिशत से और नवंबर की सात प्रतिशत की गिरावट की तुलना में काफी बेहतर है.

रिपोर्ट में कहा गया कि व्यक्तिगत व्यवसाय में तेजी यूलिप (ULIP) की मांग में धीरे-धीरे वृद्धि का संकेत देती है.

आलोच्य माह के दौरान, एलआईसी (LIC) के एपीई (APE) में 45 फीसदी की गिरावट देखी गयी. निजी क्षेत्र की एचडीएफसी लाइफ (HDFC Life) ने 24 प्रतिशत वृद्धि के साथ अगुवाई की। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल (ICICI Prudential) के कारोबार में 7 फीसदी की गिरावट देखी गयी। एसबीआई लाइफ के मामले में एक प्रतिशत की वृद्धि रही.

LIC IPO की है तैयारी

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC में सरकार डिसइन्वेस्टमेंट करेगी यानि हिस्सा बेचेगी. इस बार के बजट में ये वित्त मंत्री के सबसे बड़े ऐलानों में शामिल था. लेकिन अगर सरकार हिस्सा बेचकर रकम जुटाएगी तो इससे पॉलिसी होल्डर्स (Policy Holders) का क्या लेना देना? बिल्कुल है जी. पॉलिसी होल्डर्स के दम पर ही कंपनी की ग्रोथ है और इसी लिहाज से सरकार एलआईसी के आईपीओ (LIC IPO) में 10 फीसदी हिस्सा पॉलिसी होल्डर्स (Policy Holders) के लिए रिजर्व रख सकती है.

सरकार ने 2021-22 के वित्त वर्ष में ही एलआईसी का आईपीओ (LIC IPO) लाने का ऐलान किया है. अगर आपके पास भी पॉलिसी है तो आपके पास भी मौका है कि इस रिजर्वेशन का फायदा उठाएं और LIC जैसी दिग्गज इंश्योरेंस कंपनी के शेयरों में ग्रोथ पर दांव लगा सकें.

PTI इनपुट के साथ

Published - February 9, 2021, 07:05 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • LIC
  • LIC Insurance policy
  • LIC IPO

Related

  • बिना इनकम प्रूफ के मिलेगा जीवन बीमा, यहां से करें बिना झंझट खरीदारी
  • सस्‍ता होगा लाइफ और हेल्‍थ इंश्‍योरेंस! नितिन गडकरी ने GST हटाने की रखी मांग
  • अब झटपट निपटेगा हेल्‍थ इंश्‍योरेंस क्‍लेम, सरकार लॉन्‍च करेगी ये खास पोर्टल
  • बीमा कंपनियों को पंचायत स्‍तर पर देना होगा इंश्‍योरेंस कवर, IRDAI ने जारी किए नियम
  • हेल्‍थ इंश्‍योरेंस लेते समय न करें ये गलती, खारिज हो सकता है क्‍लेम
  • HDFC एर्गो जनरल इंश्योरेंस ने बंद किए ये 3 प्‍लान, जानें बीमाधारकों पर क्‍या होगा असर?

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close