• English
  • বাংলা
  • తెలుగు
  • मराठी
  • ಕನ್ನಡ
  • ગુજરાતી
  • money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / बीमा

LIC की इस स्कीम में लगाएंगे पैसा तो तीन पीढ़ियों को मिलेगा फायदा, जानें फायदे

LIC: जीवन शांति पॉलिसी का लाभ आपके साथ आपके बेटे और पोते यानी तीन पीढ़ियों को मिलता है. यह नॉन मार्केट लिंक्ड पॉलिसी है.

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : June 8, 2021, 08:42 IST
LIC का बचत प्लस प्लान आपको निवेश के साथ बीमा का लाभ प्रदान करता है.
  • Follow

LIC: हर कोई चाहता है कि रिटायरमेंट लाइफ आराम से कटे. ये सपना पूरा करने के लिए आप LIC की जीवन शांति पॉलिसी पसंद कर सकते हैं, क्योंकि इस पॉलिसी में केवल एक बार निवेश करने से आपको जीवनभर आय मिलने की गारंटी है. इस नॉन मार्केट लिंक्ड पॉलिसी की सबसे खास बात ये है कि इसका लाभ आपके साथ आपके बेटे और पोते यानी तीन पीढ़ियों को मिलता है.

35 साल की उम्र में पेंशन तुरंत मिल सकती है

पॉलिसी में निवेश करने के बाद आपके पास विकल्प होगा कि आप को तुरंत पेंशन चाहिए या बाद के लिए प्लान कर रहे हैं. अगर आप पॉलिसी से 35 साल की उम्र में  जुड़ते हैं, तो आपको पेंशन तुरंत भी मिल सकती है. आप 5, 10, 15 या 20 साल की पॉलिसी प्‍लान भी ले सकते हैं.

ऐसे तीन पीढ़ियों को होगा फायदा

इस पॉलिसी में यदि आप इमीडिएट पेंशन का विकल्प चुनते हैं और उसमें भी ‘ऑप्शन J’ पसंद करते हैं, तो आपकी मृत्यु के बाद आपने जिस व्यक्ति को अपने साथ ज्‍वाइंट रखा होगा, उसे पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी और उसकी मृत्यु के बाद नॉमिनी को प्रीमियम की अमाउंट वापिस मिलता है.

आप दादा-दादी, माता-पिता, बच्चे, पोते-पोती, पति-पत्नी या भाई-बहन को भी ज्वॉइंट में रख सकते हैं.

उदाहरण

मान लीजिए आपने 10 लाख रुपये का सिंगल प्रीमियम चुका कर ये पॉलिसी खरीदी है. ज्वॉइंट में अपने बेटे का नाम और नॉमिनी में अपने पोते का नाम रखा है. जब तक आप जीवित रहेंगे, आपको सालाना 64,900 रुपये पेंशन मिलती रहेगी.

आपकी मृत्यु के बाद आपके बेटे को उतनी ही पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी. जब आपके बेटे की मृत्यु हो जाएगी तब नॉमिनी को 10 लाख रुपये वापिस मिलेंगे. यानी तीन पीढियों तक इसका बेनिफिट पहुंचता है.

डेफर्ड एन्युइटी विकल्प

आप यदि डेफर्ड एन्युइटी का विकल्प पसंद करते है तो 10 लाख रुपये के निवेश पर 15,000 तक का पेंशन जीवनभार पा सकते हैं.

मान लीजिए, आपकी उम्र 45 साल है और आप 20 साल का डेफर्ड पीरियड पसंद करते हैं, तो जब आप 66 साल के हो जाएंगे, तब सालाना 1,76,000 रुपये का पेंशन मिलना शुरू हो जाएगा.

लोन भी ले सकते हैं

पॉलिसीधारक पॉलिसी खरीदने के एक साल पूरा होने के बाद लोन ले सकता है. अगर पॉलिसी के नियम व शर्तों से आप संतुष्ट नहीं है, तो पॉलिसी को 15 दिनों के अंदर लौटा सकते हैं, यदि पॉलिसी ऑनलाइन खरीदी होगी, तो 30 दिनों के अंदर लौटाया जा सकता है.

अधिकतम इतना निवेश कर सकते हैं

जीवन शांति प्लान के तहत दिव्यांग व्यक्ति न्यूनतम 50,000 रुपये और अन्‍य 1.5 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं. अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है. आप अपनी सुविधा के हिसाब से एकमुश्त 5 लाख या 10 लाख या इससे भी ज्यादा जमा कर सकते हैं.

Published - June 7, 2021, 09:26 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • jeevan shanti plan
  • jeevan shanti policy
  • LIC

Related

  • बिना इनकम प्रूफ के मिलेगा जीवन बीमा, यहां से करें बिना झंझट खरीदारी
  • सस्‍ता होगा लाइफ और हेल्‍थ इंश्‍योरेंस! नितिन गडकरी ने GST हटाने की रखी मांग
  • अब झटपट निपटेगा हेल्‍थ इंश्‍योरेंस क्‍लेम, सरकार लॉन्‍च करेगी ये खास पोर्टल
  • बीमा कंपनियों को पंचायत स्‍तर पर देना होगा इंश्‍योरेंस कवर, IRDAI ने जारी किए नियम
  • हेल्‍थ इंश्‍योरेंस लेते समय न करें ये गलती, खारिज हो सकता है क्‍लेम
  • HDFC एर्गो जनरल इंश्योरेंस ने बंद किए ये 3 प्‍लान, जानें बीमाधारकों पर क्‍या होगा असर?

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close