• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / बीमा

बहुत काम का है जॉब लॉस इंश्‍योरेंस, यहां जानिए इससे जुड़ी हर एक बात

Job loss insurance: CMIE द्वारा पब्लिश किए लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, 8 अगस्त को खत्म हुए हफ्ते में देश की बेरोजगारी दर बढ़कर 7.24% हो गई.

  • Team Money9
  • Last Updated : August 11, 2021, 16:57 IST
जॉब इंश्योरेंस पॉलिसियों (Job Loss Insurance) में एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया होता है. बुनियादी मानदंडों में से एक है कि इच्छुक व्यक्ति एक रजिस्टर्ड कंपनी का एम्प्लॉई होना चाहिए
  • Follow

कोविड -19 महामारी और इकोनॉमिक क्राइसिस के चलते, जॉब स्टेबिलिटी को लेकर लोगों में डर है. ज्यादातर नौकरीपेशा लोग नौकरी छूट जाने और सैलरी में कटौती को लेकर डरे हुए हैं. ऐसे अनिश्चितता के दौर में, जॉब लॉस इंश्योरेंस (Job Loss Insurance) अपने और अपने परिवार को सुरक्षित करने के बेहतरीन तरीकों में से एक है. सेंटर फॉर मॉनिटरिंग ऑफ इंडियन इकोनॉमी (CMIE) द्वारा पब्लिश किए लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, 8 अगस्त को खत्म हुए हफ्ते में देश की बेरोजगारी दर बढ़कर 7.24% हो गई.

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

जॉब इंश्योरेंस पॉलिसियों (Job Loss Insurance) में एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया होता है. बुनियादी मानदंडों में से एक है कि इच्छुक व्यक्ति एक रजिस्टर्ड कंपनी का एम्प्लॉई होना चाहिए.

कवर

जॉब इंश्योरेंस (Job Loss Insurance) पॉलिसी होल्डर और उसकी फैमिली को नौकरी खोने की स्थिति में फाइनेंशियल सिक्योरिटी ऑफर करती है. नौकरी छूटने के बाद पॉलिसी होल्डर एक निश्चित अवधि के लिए मुआवजा पाने का हकदार होता है.

भारत में, जॉब लॉस इंश्योरेंस स्टैंड-अलोन इंश्योरेंस पॉलिसी के रूप में प्रोवाइड नहीं किया जाता है. इसका फायदा राइडर बेनिफिट के रूप में उठाया जा सकता है. आम तौर पर, जॉब लॉस इंश्योरेंस हेल्थ इंश्योरेंस या होम इंश्योरेंस पॉलिसी के साथ आता है.

प्रीमियम

आमतौर पर, जॉब इंश्योरेंस के लिए प्रीमियम कुल कवरेज का 3% से 5% तक होता है.

एक्सक्लूजन

जॉब इंश्योरेंस बहुत लिमिटेड कवर प्रोवाइड करता है. ज्यादातर कंपनियां नेट इनकम का 50% ऑफर करती हैं. जिन मामलों में जॉब इंश्योरेंस कोई कवरेज नहीं देता वो नीचे दिए गए हैं:

– सेल्फ-एम्प्लॉयड या अनइंप्लॉयड इंडिविजुअल (स्वरोजगार या बेरोजगार व्यक्ति)

– प्रोबेशन पीरियड के दौरान बेरोजगारी

– अर्ली रिटायरमेंट या वॉलंटरी रेजिग्नेशन (प्रारंभिक सेवानिवृत्ति या स्वैच्छिक इस्तीफा)

– मौजूदा बीमारी के कारण नौकरी छूटना

– खराब प्रदर्शन या फ्रॉड की वजह से सस्पेंशन, रिट्रेंचमेंट, टर्मिनेशन

रिन्यूअल प्रोसेस

चूंकि जॉब लॉस इंश्योरेंस राइडर बेनिफिट के रूप में अवेलेबल है, इसलिए पॉलिसी को रिन्यू करने के लिए कोई अलग प्रोसेस नहीं है. एक बार जब आप मेन पॉलिसी को रिन्यू कर देते हैं, तो ये ऑटोमेटिकली रिन्यू हो जाता है.

Published - August 11, 2021, 04:57 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • Insurance
  • Insurance Policy
  • Job Loss Insurance

Related

  • बिना इनकम प्रूफ के मिलेगा जीवन बीमा, यहां से करें बिना झंझट खरीदारी
  • सस्‍ता होगा लाइफ और हेल्‍थ इंश्‍योरेंस! नितिन गडकरी ने GST हटाने की रखी मांग
  • अब झटपट निपटेगा हेल्‍थ इंश्‍योरेंस क्‍लेम, सरकार लॉन्‍च करेगी ये खास पोर्टल
  • बीमा कंपनियों को पंचायत स्‍तर पर देना होगा इंश्‍योरेंस कवर, IRDAI ने जारी किए नियम
  • हेल्‍थ इंश्‍योरेंस लेते समय न करें ये गलती, खारिज हो सकता है क्‍लेम
  • HDFC एर्गो जनरल इंश्योरेंस ने बंद किए ये 3 प्‍लान, जानें बीमाधारकों पर क्‍या होगा असर?

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close