फिर महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल ने दी राहत, यहां चेक करें रेट लिस्‍ट

Petrol Diesel Price:तेल कंपनियों ने एक आज बार फिर बढ़ाये पेट्रोल के दाम और इसी के साथ पेट्रोल की कीमत अपने चरम पर पहुंच गई है. 

petrol, diesel, Petrol-Diesel price, Petrol-Diesel price in Delhi, VAT, oil marketing companies, indian oil, opec

राजधानी दिल्ली में सोमवार को एक लीटर पेट्रोल 102.39 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 90.77 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है

राजधानी दिल्ली में सोमवार को एक लीटर पेट्रोल 102.39 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 90.77 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है

रविवार को स्थिर रहने के बाद आज 12 जुलाई को पेट्रोल की कीमतों में फिर हुई बढ़ोतरी, लेकिन डीजल की कीमतों में गिरावट देखी गई. देश भर में पेट्रोल 28 पैसे महंगा हुआ है और डीजल की कीमतों में 17 पैसे की कमी आई है. सोमवार  के बढ़त के बाद पेट्रोल की कीमतें रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं.

देश के सबसे बड़े ऑटो फ्यूल रिटेलर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार, आज के बदलाव के बाद, राष्ट्रीय राजधानी में एक लीटर पेट्रोल 101.19 रुपयेऔर डीजल 89.72 रुपये पर पहुंच गई हैं. मुंबई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत 107.20 रुपये और 97.29 रुपये है. बड़े मेट्रो शहरों के मुकाबले मुंबई में फ्यूल की कीमतें सबसे अधिक हैं.

आज की वृद्धि के बाद, पेट्रोल 10.50 रुपये  तक बढ़ गया है और डीजल 17 पैसे घटकर 9.89 की बढ़त पर है. वेस्ट बंगाल चुनाव के बाद यानि 4 मई के बाद ईंधन की दरें बढ़ने लगी थीं तबसे कीमतों में यह 38वीं बढ़ोतरी थी. यह जुलाई महीने की 7वीं बढ़ोतरी थी. जून में कीमतों में कुल 16 बार बढ़ोतरी की गई थी.  और सिर्फ इस साल की बात करें तो अब तक कीमत में 46% का उछाल आया है.

जानें प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत:

शहर का नाम

पेट्रोल रुपये/लीटर

डीजल रुपये/लीटर

 दिल्ली

 101.19

 89.72

मुंबई

 107.20

 97.29

कोलकाता

 101.35

 92.81

चेन्नई

 101.92

 94.24

बेंगलुरु

 104.58

 95.09

हैदराबाद 

 105.15

 97.78

भोपाल

 109.53

 98.50

पटना

 103.52

 95.30

लखनऊ

 98.29

 90.11

जयपुर

 108.03

 98.85

पेट्रोल और डीजल की कीमतें 100 रुपये से ऊपर:

राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर, ओडिशा, मणिपुर, लद्दाख, बिहार, पंजाब सहित लगभग 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल की कीमतें पहले ही 100 रुपये को पार कर चुकी हैं. राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में देश का सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल है. इदौर, भोपाल, ग्वालियर, जैसलमेर, जयपुर, बांसवाड़ा, रत्नागिरी, परभणी और औरंगाबाद भी कुछ ऐसे शहर हैं जहां ऑटो ईंधन की कीमत सबसे ज्यादा है. अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी विनिमय दरों के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे बदलती हैं।

टैक्स में अंतर के कारण कीमतें अलग अलग होती हैं:

लोकल टैक्स जैसे वैट(VAT) और माल ढुलाई शुल्क (frieght charges) के वजह से हर राज्य के  पेट्रोल और डीजल क दाम अलग अलग होते हैं. पेट्रोल के दामों में 60% और डीज़ल के दामों में 54% सेंट्रल और स्टेट टैक्स होता है. केंद्र सरकार पेट्रोल पर 32.90 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क वसूलती है.  राजस्थान  और मध्य प्रदेश पेट्रोल और डीजल पर सबसे अधिक VAT लगातें है.

Published - July 12, 2021, 12:51 IST