भारत को विश्व शक्ति बनाने में मदद करेंगी जम्मू कश्मीर की विकास परियोजनाएं: पीयूष गोयल

जम्मू-कश्मीर प्रशासन और दुबई सरकार के बीच प्रदेश की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए गए.

Development Projects of J&K, Union Minister of Commerce and Industry, Piyush Goyal, Government of Dubai, J&K Administration

पीयूष गोयल ने कहा कि यह समझौता केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के विकास में बड़ी भूमिका निभाएगा.

पीयूष गोयल ने कहा कि यह समझौता केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के विकास में बड़ी भूमिका निभाएगा.

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि “जम्मू कश्मीर की विकास परियोजनाएं आने वाले दिनों में भारत को विश्व शक्ति बनाने में मदद करेगी. गौरतलब हो सोमवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासन और दुबई सरकार के बीच प्रदेश की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए गए. इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यह अहम बात कही, जो भविष्य में राज्य और देश दोनों के लिए बेहद खास होगी.

विदेशी कंपनियां निवेश को इच्छुक

इस मौके पर उपस्थित केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि “यह समझौता केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के विकास में बड़ी भूमिका निभाएगा. जम्मू कश्मीर में विकास परियोजनाएं भारत को विश्व शक्ति बनाने में मदद करेगी. दुबई में कई कंपनियां भारत और जम्मू कश्मीर में निवेश करने की इच्छुक हैं.”

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की मौजूदगी में जम्मू कश्मीर प्रशासन ने दुबई सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में विभिन्न विकास परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी.

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने समझौते के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने रियल एस्टेट विकास, औद्योगिक पार्क, आईटी टावर, बहुउद्देशीय टावर, रसद, मेडिकल कॉलेज, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और अधिक के लिए दुबई सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं.

“मेड इन इंडिया मिशन” के तहत विकास परियोजनाएं की जाएंगी शुरू

वहीं इस मौके पर दुबई के निवेशक सुल्तान बिन सुलेयम ने कहा, “हम समझौता ज्ञापन से खुश हैं और काम के प्रति प्रतिबद्ध हैं.” उन्होंने कहा कि मेड इन इंडिया मिशन के तहत जम्मू कश्मीर में विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी. अब दुनिया जम्मू और कश्मीर के कई उत्पादों को जान सकेगी.

Published - October 19, 2021, 02:49 IST