2026 तक भारत की GDP 5,000 अरब डॉलर पहुंचने की उम्‍मीद

नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने कहा कि भारत 2026 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा

2026 तक भारत की GDP 5,000 अरब डॉलर पहुंचने की उम्‍मीद

भारत 2026 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और इसकी जीडीपी उस साल 5,000 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच जाएगी. यह बात नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने शुक्रवार को कही. उन्होंने कहा कि आगे चलकर 2027 में अर्थव्यवस्था का आकार 5,500 अरब डॉलर से अधिक होगी.

उन्होंने यह भी कहा कि जर्मनी या जापान की जीडीपी का आने वाले तीन वर्षों में 5,000 अरब डॉलर के स्तर को पार करना संभव नहीं है. जापान को 2022 के 4,200 अरब अमेरिकी डॉलर के स्तर से 2027 में 5,030 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने के लिए 3.5 प्रतिशत की दर से बढ़ना होगा.

उन्होंने आगे कहा कि चार प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ जर्मनी की जीडीपी 2023 में 4,400 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2026 में 4,900 अरब अमेरिकी डॉलर और 2027 में 5,100 अरब अमेरिकी डॉलर की होगी.

भारत इस समय डॉलर के मूल्य में 10.22 प्रतिशत की वार्षिक औसत दर से बढ़ा है. इस दर पर भारत की जीडीपी 2026 में 5,000 अरब अमेरिकी डॉलर और 2027 में 5,500 अमेरिकी अमेरिकी डॉलर तक पहुंच जाएगी. उन्होंने अनुमान लगाते हुए कहा कि इस बात की काफी संभावनाएं हैं कि भारत 2026 के अंत तक दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. ऐसे में देश को अपनी आर्थिक इकाइयों को बड़ा बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए.

Published - December 16, 2023, 02:47 IST