AirAsia India: 914 रुपये में लें हवाई यात्रा का मजा, टिकट बुक करने का आज आखिरी दिन

एयरशिया इंडिया इंडिया 914 रुपये में हवाई यात्रा करने का मौका दे रही है. एयरएशिया इंडिया ने सभी घरेलू रूट्स पर फ्लैश सेल की घोषणा की है.

flight

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जल्द ही प्रदेश में नए टर्मिनल भवन बनाने की घोषणा करने के साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश में यह नौवां हवाई अड्डा है और आने वाले समय में 17 हवाई अड्डे प्रदेश में बनाए जाएंगे.

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जल्द ही प्रदेश में नए टर्मिनल भवन बनाने की घोषणा करने के साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश में यह नौवां हवाई अड्डा है और आने वाले समय में 17 हवाई अड्डे प्रदेश में बनाए जाएंगे.

यात्रियों को लुभाने लिए एयरलाइन्स नए-नए ऑफर देती रहती हैं. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) के बाद अब एयरशिया इंडिया इंडिया (AirAsia India) भी मात्र 914 रुपये में हवाई यात्रा करने का मौका दे रही है. कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक एयरएशिया इंडिया (AirAsia India) ने सभी घरेलू रूट्स पर फ्लैश सेल की घोषणा की है. इस ऑफर के तहत टिकट की बिक्री 4 अगस्त से शुरू हो गई है जो आज यानी 6 अगस्त तक चलेगी. 914 रुपये में हवाई यात्रा करने का यह ऑफर 1 सितंबर 2020 से 26 मार्च 2022 के दौरान यात्रा करने के लिए हैं. कंपनी के मुताबिक इस फ्लैश सेल के दौरान इंफाल-कोलकाता और इंफाल-गुवाहाटी रूट्स पर 914 रुपये में एयर टिकट बुक की जा सकती है.

इन रूट्स पर भी मिलेगी सस्ती टिकट

एयरएशिया इंडिया (AirAsia India) की इस सेल के तहत अन्य रूटों पर भी सस्ती टिकट दी जाएगी.

रूट                                         किराया

बेंगलुरु-हैदराबाद                             1,414 रुपये
बेंगलुरु-गोवा                                    1,614 रुपये
गोवा-हैदराबाद                               1,614 रुपये
कोचीन-बेंगलुरु                               1,714 रुपये
भुवनेश्वर-कोलकाता                        1,714 रुपये
पुणे-बेंगलुरु                                    1,814 रुपये
बेंगलुरु-विशाखापत्तनम                   1,914 रुपये
दिल्ली-रांची                                    2,014 रुपये
बेंगलुरु-दिल्ली                                2,814 रुपये
भुवनेश्वर-मुंबई                                2,914 रुपये
बेंगलुरु-कोलकाता                        3,214 रुपये
श्रीनगर-दिल्ली                              3,214 रुपये
दिल्ली-गोवा                                  3,814 रुपये
गुवाहाटी-बेंगलुरु                          3,914 रुपये
मुंबई-गुवाहाटी                             4,114 रुपये
गुवाहाटी-चेन्नई                          5,814 रुपये

कंपनी ने सीटों का खुलासा नहीं किया

एयरएशिया इंडिया (AirAsia India) ने कहा कि क्रेडिट, डेबिट कार्ड के जरिए भुगतान के लिए नॉन रिफंडेबल प्रोसेसिंग शुल्क लागू होगा. हालांकि कंपनी की ओर से इस सेल के तहत दी जाने वाली सीटों की संख्या का खुलासा नहीं किया गया है. कंपनी की मानें तो अभी फ्लाइट में सीटें सीमित हैं और सभी उड़ानों में उपलब्ध नहीं हो सकती हैं.

इंडिगो ने भी दिया है ऑफर

इससे पहले इंडिगो (IndiGo) ने अपनी 15वीं वर्षगांठ पर हवाई यात्रियों के लिए 3 दिन का एक विशेष ऑफर दिया है. कंपनी मात्र 915 रुपये में आपको हवाई यात्रा करने का मौका दे रही है. टिकटों की बिक्री 4 अगस्त से शुरू हुई और 6 अगस्त तक चलेगी. इस बीच टिकट बुक कराने वाले लोग 1 सितंबर 2020 से 26 मार्च 2022 के दौरान यात्रा का लाभ ले सकेंगे.

Published - August 6, 2021, 03:35 IST