• English
  • বাংলা
  • తెలుగు
  • मराठी
  • ಕನ್ನಡ
  • ગુજરાતી
  • money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / एंटरटेनमेंट

डेल्टा प्लस का खतरा: महाराष्ट्र में बढ़ी पाबंदियां, 70% वैक्सीनेशन का लक्ष्य

Delta Plus: अधिसूचना में राज्य की 70 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण करने पर भी जोर देने को कहा गया है. Maharashtra में 3 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए गए हैं

  • pti
  • Last Updated : June 25, 2021, 18:49 IST
महाराष्ट्र में टीका लगाते स्वास्थ्यकर्मी
  • Follow

Maharashtra COVID-19 Restrictions: महाराष्ट्र में कोविड-19 के डेल्टा प्लस (Delta Plus) स्वरूप के मामले बढ़ने से रोकने के लिए राज्य सरकार ने शुक्रवार को नये दिशानिर्देश जारी किये. राज्य सरकार ने कहा है कि रैपिड एंटीजन या अन्य जांच के बजाय आरटी-पीसीआर जांच (RT-PCR test) के आधार पर पाबंदियों को घटाया-बढ़ाया जाएगा तथा डेल्टा प्लस स्वरूप (Delta Plus) को चिंता का विषय बताया. एक सरकारी अधिसूचना के तहत जारी नये दिशानिर्देशों के मुताबिक प्रशासनिक ईकाइयों में पाबंदियां एक निर्धारित स्तर (कम से कम तीन) तक बनी रहेंगी.

70% टीकाकरण का लक्ष्य

अधिसूचना में राज्य की 70 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण (Vaccination) करने पर भी जोर देने को कहा गया है.

सरकार के इस कदम से संकेत मिलता है कि कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप (Delta Plus Variant) से कुछ लोगों के संक्रमित पाये जाने के बाद मामलों में किसी तरह की वृद्धि होने पर पाबंदियां कड़ी कर दी जाएंगी.

गौरतलब है कि डेल्टा प्लस स्वरूप को केंद्र ने चिंता का विषय (Variant of Concern) बताया है.

अधिसूचना में इस महीने की शुरूआत में महाराष्ट्र सरकार द्वारा घोषित पांच स्तर की अनलॉक (5 Level Unlock Plan) योजना में भी संशोधन किया गया है.

3 करोड़ से ज्यादा कोविड-19 टीके लगाने वाला पहला राज्य है महाराष्ट्र

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए इस साल 16 जनवरी को राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से महाराष्ट्र (Maharashtra) तीन करोड़ कोविड​​-19 टीके (COVID-19 Vaccine) लगाने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है. राज्य के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) डॉ प्रदीप व्यास ने बताया कि महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार तक टीके की 2,97,23,951 खुराकें दी गई थीं, जबकि तीन करोड़ का आंकड़ा शुक्रवार को दोपहर लगभग दो बजे तक पहुंच गया.

उन्होंने कहा, ‘दिन के दो बजे तक टीके की कुल खुराक की संख्या 3,00,27,217 तक पहुंच गई.’

Published - June 25, 2021, 06:48 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • COVID-19 Variants
  • Delta Plus
  • Delta Plus Variant

Related

  • Aadhar का कब, कहां और किस समय किया गया प्रयोग, जानें इन आसान तरीकों से
  • इक्विटी म्यूच्युअल फंड्स से पैसा कब निकालें, विद्ड्रॉल का राइट टाइम क्या है?
  • कोरोना काल में कैश नहीं UPI से करो पेमेंट, इस अकाउंट के ये हैं कई फायदे
  • साइकिल शेयरिंग का नया ट्रेंड, ऐसे फ्यूल कॉस्ट को कम कर रहे लोग
  • कई पॉलिसी हों तो हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम कैसे करें? यहां मिलेगा इसका हल
  • वरिष्ठ नागरिकों पर भारी पड़ रही दवाओं की महंगाई 

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Trending Stories

  • फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम!
  • पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • TV9 Sites

  • TV9 Hindi
  • TV9 Marathi
  • TV9 Gujarati
  • TV9 Kannada
  • TV9 Bangla
  • TV9 English
  • News9 Live
  • Trends9
  • Tv9tamilnews
  • Assamtv9
  • Malayalamtv9
  • Money9 Sites

  • Money9 Hindi
  • Money9 English
  • Money9 Marathi
  • Money9 Telugu
  • Money9 Gujarati
  • Money9 Kannada
  • Money9 Bangla
  • Money9live
  • Topics

  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • शेयर
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • क्रिप्टो
  • एक्सक्लूसिव
  • survey data
  • Download App

  • play_store
  • App_store
  • Contact Us
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2025 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close