• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / कृषि

सरकारी गोदामों में गेहूं का स्टॉक 16 साल के निचले स्तर पर

बफर नियमों के मुताबिक पहली अप्रैल तक सरकारी गोदामों में 7.46 मिलियन टन गेहूं का स्टॉक होना जरूरी है.

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : March 27, 2024, 15:12 IST
  • Follow

गेहूं की नई फसल की आवक से ठीक पहले सरकार के गोदामों में गेहूं का स्टॉक 16 साल के निचले स्तर तक चला गया है. रिपोर्ट के मुताबिक FCI के गोदामों में कुल गेहूं स्टॉक घटकर 7.73 मिलियन टन रहा है और अप्रैल की शुरुआत तक यह कम होकर बफर के लिए जरूरी स्टॉक तक आ सकता है. बफर नियमों के मुताबिक पहली अप्रैल तक सरकारी गोदामों में 7.46 मिलियन टन गेहूं का स्टॉक होना जरूरी है. गौरतलब है कि आखिरी बार गेहूं का स्टॉक 2008 में मौजूदा स्तर से नीचे था और उस साल अप्रैल में स्टॉक घटकर 5.8 मिलियन टन रह गया था. इस बीच कुछ राज्यों में नई फसल के गेहूं की आवक भी शुरू हो गई है और सरकारी एजेंसियों ने वहां पर खरीद भी शुरू कर दी है.

माना जा रहा है कि इस बार गेहूं की आवक के पीक सीजन में सरकारी एजेंसियों की खरीद को बढ़ावा देने के लिए तरजीह दी जा सकती है और निजी एजेंसियों को थोड़ा रुककर खरीद करने के लिए कहा जा सकता है. आधिकारिक तौर पर गेहूं का खरीद सीजन पहली अप्रैल से शुरू हो रहा है. 2021-22 सीजन (अप्रैल-जून) में 43.3 मिलियन टन की रिकॉर्ड खरीद के बाद 2022-23 सीजन में सरकारी एजेंसियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP पर गेहूं की खरीद 18.8 मिलियन टन के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई है. हालांकि रबी विपणन सीजन 2023-24 में यह करीब 40 फीसद बढ़कर 26.2 मिलियन टन हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्पादन में कमी और घरेलू मांग मजबूत होने से भाव एमएसपी के ऊपर पहुंच गया है, जिससे बीते दो सीजन में सरकारी एजेंसियों द्वारा एमएसपी के तहत गेहूं की खरीद में कमी दर्ज की गई है.

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में सरकार ने गेहूं की खुले बाजार में बिक्री बंद कर दी थी, जो कि पिछले साल जून से साप्ताहिक ई-नीलामी के जरिए जारी थी. सरकार ने इस अवधि में थोक खरीदारों को 9.4 मिलियन टन की रिकॉर्ड बिक्री की थी. गेहूं की खुदरा कीमतों को कम करने के मकसद से सरकार ने यह कदम उठाया था. इस बीच 2024-25 रबी विपणन सीजन (अप्रैल-जून) के लिए एजेंसियों द्वारा गेहूं खरीद अभियान राजस्थान और मध्य प्रदेश में शुरू हो गया है इन दोनों राज्यों में किसानों से अब तक 24,338 टन गेहूं की खरीद हो चुकी है.

Published - March 27, 2024, 03:12 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • wheat

Related

  • अब बेसन, नमकीन बिगाड़ सकते हैं किचन का बजट, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  • नहीं होगी प्‍याज की किल्‍लत, सरकार इस योजना पर कर रही काम
  • प्रतिबंध हटने के बाद फिर बढ़ा प्याज निर्यात
  • दालों की बढ़ती कीमतों पर लगेगी लगाम, सरकार इन देशों से करेगी आयात
  • फिलहाल नहीं मिलेगी दालों की महंगाई से निजात! बिगड़ सकता है खाने का बजट
  • 16 साल के निचले स्तर पर गेहूं का स्टॉक, क्यों खाली हुआ सरकारी गोदाम

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close