• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / कृषि

अभी तक नहीं शुरू हो पाई गेहूं की खरीद!

उत्तर प्रदेश ने 1 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू करने पर सहमति जताई थी, जबकि राजस्थान 10 मार्च से खरीद शुरू करने के लिए सहमत हुआ था.

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : March 14, 2024, 17:06 IST
  • Follow

हाल में हुई बारिश से फसल की कटाई में देरी हो रही है जिससे बाजार में फसल की कम आवक की वजह से भारतीय खाद्य निगम यानी FCI के द्वारा गेहूं की खरीद अभी तक शुरू नहीं हो पाई है. बता दें कि मध्य प्रदेश और राजस्थान दोनों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य के ऊपर बोनस देने का ऐलान किया है. ऐसे में व्यापारी और स्टॉकिस्ट बेंचमार्क के आस-पास गेहूं की खरीद के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर रुख कर सकते हैं.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश ने 1 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू करने पर सहमति जताई थी, जबकि राजस्थान 10 मार्च से खरीद शुरू करने के लिए सहमत हुआ था. हालांकि अभी तक गेहूं की की खरीद नहीं हुई है. हालांकि मध्य प्रदेश ने पहले 22 मार्च से खरीद शुरू होने की सूचना जारी की थी लेकिन अब वहां 15 मार्च से खरीद शुरू होने की संभावना है. दरअसल, मध्य प्रदेश की मंडियों में रबी फसल की आवक शुरू हो चुकी है. बता दें कि केंद्र सरकार ने कहा है कि वह 1 अप्रैल से शुरू होने वाले खरीद सीजन में एक महीने पहले खरीद शुरू करके 30-32 मिलियन टन गेहूं खरीद की योजना बना रही है. हालांकि हाल की बारिश की वजह से गेहूं की आवक में देरी हो गई है.

कारोबारियों और मिलों का कहना है कि अप्रैल के पहले हफ्ते से अधिकतर राज्यों में गेहूं की आवक शुरू हो जाएगी. हालांकि 25 मार्च के बाद राजस्थान में गेहूं की आवक की रफ्तार बढ़ने की संभावना है. कृषि मंत्रालय ने इस साल गेहूं का उत्पादन 112.03 मिलियन टन होने का अनुमान लगाया है. आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 35.48 मिलियन टन, मध्य प्रदेश में 23.48 मिलियन टन, पंजाब में 16.13 मिलियन टन, हरियाणा में 11.21 मिलियन टन, राजस्थान में 10.42 मिलियन टन और बिहार में 6.33 मिलियन टन गेहूं उत्पादन का अनुमान है. पिछले साल की तुलना में राजस्थान, बिहार और महाराष्ट्र में गेहूं के उत्पादन में कमी का अनुमान है, जबकि प्रमुख उत्पादक राज्यों में से अन्य राज्यों में ज्यादा उत्पादन होने का अनुमान है.

Published - March 14, 2024, 05:06 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • wheat

Related

  • अब बेसन, नमकीन बिगाड़ सकते हैं किचन का बजट, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  • नहीं होगी प्‍याज की किल्‍लत, सरकार इस योजना पर कर रही काम
  • प्रतिबंध हटने के बाद फिर बढ़ा प्याज निर्यात
  • दालों की बढ़ती कीमतों पर लगेगी लगाम, सरकार इन देशों से करेगी आयात
  • फिलहाल नहीं मिलेगी दालों की महंगाई से निजात! बिगड़ सकता है खाने का बजट
  • 16 साल के निचले स्तर पर गेहूं का स्टॉक, क्यों खाली हुआ सरकारी गोदाम

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close