• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / कृषि

गेहूं की सरकारी खरीद 200 लाख टन के पार

पंजाब में 30 अप्रैल तक सबसे ज्यादा 95.97 लाख टन गेहूं की खरीद की गई है.

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : May 2, 2024, 16:23 IST
  • Follow

देशभर में गेहूं की सरकारी खरीद 200 लाख टन के पार पहुंच गई है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 30 अप्रैल तक देशभर में 205.42 लाख टन गेहूं खरीदा जा चुका है, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में 222.89 लाख टन गेहूं की सरकारी खरीद हुई थी. पंजाब में सबसे ज्यादा 95.97 लाख टन गेहूं की खरीद की गई है. एक हफ्ते पहले तक गेहूं की सरकारी खरीद 25 फीसद पीछे थी, लेकिन खरीद की गति बढ़ने से 30 अप्रैल तक यह कम होकर 8 फीसद रह गया है.

केंद्र सरकार ने 2021 में मई में पहले दो दिन में 12 लाख टन से ज्यादा गेहूं की खरीद की थी, जबकि पूरे साल में रिकार्ड 433.44 लाख टन गेहूं की खरीदारी की थी. सरकार ने 2022-23 में 187.92 लाख टन और 2023-24 में 261.97 लाख टन गेहूं की खरीद की थी. हालांकि 2021 में कोविड का माहौल था, उसके बावजूद उत्पादन के मामले में यह एक सामान्य साल था. हालांकि पिछले दो साल असामान्य रहे हैं क्योंकि कृषि मंत्रालय के बंपर गेहूं उत्पादन के बड़े-बड़े दावों के बावजूद सरकार पर्याप्त गेहूं की खरीद नहीं कर सकी.

हालांकि केंद्रीय पूल में पहले से मौजूद गेहूं की वजह से सरकार ने कीमतों पर लगाम लगाने के मकसद से वित्त वर्ष 2023-24 में जून और मार्च के बीच रिकॉर्ड 100 लाख टन गेहूं की बिक्री की थी. पंजाब में गेहूं की खरीद 30 अप्रैल तक 95.97 लाख टन दर्ज की गई थी, जो कि पिछले साल की समान अवधि के 106.54 लाख टन से करीब 10 फीसद कम है. हरियाणा में 30 अप्रैल तक गेहूं की सरकारी खरीद 62.75 लाख टन तक पहुंच गई है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि की खरीद 58.27 लाख टन से 8 फीसद ज्यादा है. हरियाणा में सरकार ने गेहूं की सरकारी खरीद का लक्ष्य 80 लाख टन तय किया है.

Published - May 2, 2024, 04:23 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • wheat
  • wheat price

Related

  • अब बेसन, नमकीन बिगाड़ सकते हैं किचन का बजट, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  • नहीं होगी प्‍याज की किल्‍लत, सरकार इस योजना पर कर रही काम
  • प्रतिबंध हटने के बाद फिर बढ़ा प्याज निर्यात
  • दालों की बढ़ती कीमतों पर लगेगी लगाम, सरकार इन देशों से करेगी आयात
  • फिलहाल नहीं मिलेगी दालों की महंगाई से निजात! बिगड़ सकता है खाने का बजट
  • 16 साल के निचले स्तर पर गेहूं का स्टॉक, क्यों खाली हुआ सरकारी गोदाम

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close