• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / कृषि

गेहूं की नई फसल की आवक शुरू, भाव MSP के ऊपर

सरकार अगले हफ्ते से गुजरात और महाराष्ट्र में गेहूं की खरीद शुरू कर सकती है.

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : March 5, 2024, 13:59 IST
  • Follow

मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र की मंडियों में गेहूं की नई फसल की आवक शुरू हो चुकी है. मंडियों में गेहूं का शुरुआती भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,275 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास है. सोमवार को मध्यप्रदेश की मंडी सीहोर में गेहूं की आवक करीब 12,000 क्विंटल थी और भाव 2,250 रुपये प्रति क्विंटल से 2,400 रुपये प्रति क्विंटल के बीच है. सरकार अगले हफ्ते से गुजरात और महाराष्ट्र में गेहूं की खरीद शुरू कर सकती है जबकि मध्य प्रदेश में राज्य की एजेंसियां 22 मार्च से MSP पर गेहूं की खरीद शुरू करेगी.

2016 के बाद FCI का स्टॉक सबसे कम

गेहूं के सबसे बड़े उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश ने 1 मार्च, राजस्थान ने 10 मार्च और बिहार ने 15 मार्च से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद करने की घोषणा की है. केंद्रीय पूल स्टॉक में प्रमुख योगदानकर्ता के तौर पर पंजाब और हरियाणा आधिकारिक तौर पर 1 अप्रैल से खरीद शुरू होंगे. दरअसल, इस साल गेहूं की सरकारी खरीद पर सभी नजरें हैं क्योंकि महीने की शुरुआत में भारतीय खाद्य निगम यानी FCI के पास रखा गेहूं का स्टॉक घटकर 10 मिलियन टन हो गया है, जो कि 2016 के बाद का सबसे निचला स्तर है. घरेलू बाजार में गेहूं की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए खुले बाजार में रिकॉर्ड 9.4 मिलियन टन गेहूं की बिक्री की गई है जिससे FCI के पास स्टॉक में कमी आई है.

सरकार ने 2024-25 विपणन सत्र (अप्रैल-जून) के लिए प्रारंभिक खरीद लक्ष्य करीब 30-32 मिलियन टन होने का अनुमान लगाया है. राजस्थान सरकार ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 125 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस देने का ऐलान किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश भी गेहूं की खरीद को बढ़ावा देने के लिए MSP पर बोनस की घोषणा कर सकता है. वहीं गेहूं उत्पादक राज्यों मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा और पंजाब में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की वजह से गेहूं की खड़ी फसल पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है. गौरतलब है कि कृषि मंत्रालय ने 2023-24 फसल वर्ष (जुलाई-जून) के लिए दूसरे अग्रिम उत्पादन अनुमान में 112 मिलियन टन गेहूं उत्पादन का अनुमान लगाया है.

Published - March 5, 2024, 01:59 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • wheat

Related

  • अब बेसन, नमकीन बिगाड़ सकते हैं किचन का बजट, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  • नहीं होगी प्‍याज की किल्‍लत, सरकार इस योजना पर कर रही काम
  • प्रतिबंध हटने के बाद फिर बढ़ा प्याज निर्यात
  • दालों की बढ़ती कीमतों पर लगेगी लगाम, सरकार इन देशों से करेगी आयात
  • फिलहाल नहीं मिलेगी दालों की महंगाई से निजात! बिगड़ सकता है खाने का बजट
  • 16 साल के निचले स्तर पर गेहूं का स्टॉक, क्यों खाली हुआ सरकारी गोदाम

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close