• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / Exclusive

DRI ने मुंबई में हजार करोड़ की सोना तस्करी का किया भंडाफोड़, 338 करोड़ की शुल्क चोरी

Smuggled Gold:अवैध ढंग से विदेश से मंगाए गए इस सोने के खरीदार दक्षिण भारत के शहरों सहित देश के कई बड़े शहरों में फैले होने का संदेह है.

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : July 12, 2021, 16:01 IST
  • Follow

Smuggled Gold: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने मुंबई में गैरकानूनी ढंग से लगभग 1000 करोड़ रुपये मूल्य के सोने (Smuggled Gold) का आयात करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है.

अवैध ढंग से विदेश से मंगाए गए इस सोने के खरीदार दक्षिण भारत के शहरों सहित देश के कई बड़े शहरों में फैले होने का संदेह है. इस मामले में विस्तृत जांच जारी है

338 करोड़ रुपये की शुल्क चोरी का अनुमान

खबर के मुताबिक डीआरआई अधिकारियों ने लगभग 338 करोड़ रुपये की शुल्क चोरी का अनुमान लगाया है और शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है. कोर्ट ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डीआरआई के अधिकारियों ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को मुंबई के एयर कार्गो में 32 करोड़ रुपये के घोषित मूल्य की गोल्ड पोटेशियम साइनाइड (जीपीसी) की 100 किलोग्राम खेप जब्त की.

इससे पहले बीते सप्ताह डीआरआई मुंबई में ही अफगानिस्तान से लाई गई करीब 283 किलोग्राम तस्करी की हेरोइन जब्त कर चुका है. बाजार में इस हेरोइन की कीमत करीब 2,000 करोड़ रुपये बताई गई है.

डीआरआई के अधिकारियों ने इस सिलसिले में महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट से एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया था. यह डीआरआई द्वारा हाल के दिनों में की गई सबसे बड़ी जब्ती थी.

इसके अलावा 5 जुलाई को मुंबई से भोपाल भेजा जा रहा 2.44 करोड़ रुपये का पांच किलो सोना भी डीआरआई के अधिकारियों ने गुप्‍त सूचना के आधार पर पकड़ा था. इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया था.

Published - July 12, 2021, 03:41 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • Custom duty
  • Gold
  • Import

Related

  • भाविश अग्रवाल ने बताई ओला के मुनाफे की रूपरेखा, इलेक्ट्रिक कार पर नहीं है फोकस
  • बैंक क्‍यों बढ़ा रहे हैं जमा दर, एसबीआई अर्थशास्त्री ने दी जानकारी
  • Home Loan rates Aug: ये बैंक दे रहे सबसे सस्‍ता होम लोन, घर खरीदने में नहीं बढ़ेगा EMI का बोझ
  • घर बैठे लोग हर महीने ले रहे 200 करोड़ रुपये का लोन, बड़े काम की है ये सुविधा
  • अब टीवी फ्रिज बनाएगी रिलायंस, इस नाम से बाजार में ली एंट्री
  • भारत ने गंवा दिया चीन का बाजार!

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close