• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / Exclusive

आजादी के अमृत महोत्सव का आगाज, पीएम ने लांच की वेबसाइट 

Narendra Modi- 2022 में देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ से पूर्व आजादी की वर्षगांठ के अवसर पर आज से ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की शुरुआत हो रही है.

  • Team Money9
  • Last Updated : March 12, 2021, 13:40 IST
Picture: PTI
  • Follow

2022 में देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाएगा. लेकिन उससे 75 सप्ताह पूर्व देशभर में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज से ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की शुरुआत हो रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ से जुड़ी वेबसाइट लांच की. इस वेबसााइट india75.nic.in पर अमृत महोत्सव से जुड़े कार्यक्रमों की तस्वीरें और वीडियो अपलोड की जा सकती है. पीएम (Narendra Modi) ने वेबसाइट को अमृत महोत्सव के आगाज से जुड़े कार्यक्रम में लांच किया.

पीएम ने गांधी आश्रम में राष्ट्रपिता को अर्पित किए श्रद्धासुमन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शुक्रवार को गांधीजी के साबरमती आश्रम पहुंचे और आजादी की 75वीं वर्षगांठ से जुड़े अमृत महोत्सव के आगाज से पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए. इस दौरान पीएम (Narendra Modi) गांधी जी के आवास हृदय कुंज भी गए जहां उन्होंने महात्मा की तस्वीर को सूत की माला चढ़ाई. इसके बाद आगंतुक पुस्तिका में अपने अनुभव के लिखकर प्रकट किया.

आजादी के 75वीं वर्षगांठ के 75 सप्ताह पूर्व से आज शुरू बता दें कि आजादी के 75वीं वर्षगांठ के 75 सप्ताह पूर्व से आज शुरू होने वाले अमृत महोत्सव को मनाने के लिए 239 सदस्यों की समिति बनाई गई है. इसमें देशभर के प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है। समिति की 8 मार्च को पहली बैठक हुई थी.

खास बात ये है कि आज दांडी यात्रा की वर्षगांठ है और आज ही के दिन 1930 में 12 मार्च के दिन ही शुरू हुई थी. इसका मकसद अंग्रेजों के नमक बनाने के एकाधिकार को खत्म करना था. दांडी यात्रा 29 दिन चली थी और इस दौरान गांधीजी के नेतृत्व में 390 किलोमीटर की यात्रा हुई.

दांडी मार्च जिसे नमक मार्च, दांडी सत्याग्रह के रूप में भी जाना जाता है जो सन् 1930 में महात्मा गांधी के द्वारा अंग्रेज सरकार के नमक के ऊपर कर लगाने के कानून के विरुद्ध किया गया सविनय कानून भंग कार्यक्रम था. गांधी जी समेत 78 लोगों द्वारा अहमदाबाद साबरमती आश्रम से समुद्रतटीय गांव दांडी तक पैदल यात्रा करके नमक विरोधी कानून का भंग किया गया था.

Published - March 12, 2021, 01:40 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • Amrut Mahotsav
  • Narendra Modi
  • PM Modi

Related

  • भाविश अग्रवाल ने बताई ओला के मुनाफे की रूपरेखा, इलेक्ट्रिक कार पर नहीं है फोकस
  • बैंक क्‍यों बढ़ा रहे हैं जमा दर, एसबीआई अर्थशास्त्री ने दी जानकारी
  • Home Loan rates Aug: ये बैंक दे रहे सबसे सस्‍ता होम लोन, घर खरीदने में नहीं बढ़ेगा EMI का बोझ
  • घर बैठे लोग हर महीने ले रहे 200 करोड़ रुपये का लोन, बड़े काम की है ये सुविधा
  • अब टीवी फ्रिज बनाएगी रिलायंस, इस नाम से बाजार में ली एंट्री
  • भारत ने गंवा दिया चीन का बाजार!

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close