• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / Exclusive

बेहद खास है मां विंध्यवासिनी मंदिर, खुद दर्शन करने पहुंचे राष्ट्रपति

Vindhyavasini temple: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद अपने तीन दिवसीय पूर्वांचल दौरे के दूसरे दिन रविवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचे.

  • Team Money9
  • Last Updated : March 15, 2021, 11:21 IST
Image: PTI, 5 लाख रुपये महीने सैलरी के अलावा राष्ट्रपति को मुफ्त इलाज, हाउसिंग और आजीवन दूसरे लाभ भी मिलते हैं.
  • Follow

Vindhyavasini temple: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद अपने तीन दिवसीय पूर्वांचल दौरे के दूसरे दिन रविवार को मां विंध्यवासिनी (Vindhyavasini temple) के दरबार में पहुंचे. राष्ट्रपति अष्टभुजा डाक बंगले से पुरानी वीआईपी मार्ग से मां विंध्यवासिनी के मन्दिर में पहुंचे. मंदिर के गर्भ गृह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पत्नी सविता कोविंद एवं पुत्री स्वाति कोविंद के साथ आदिशक्ति के चरणों में शीश झुकाया और चुनरी चढ़ाई. दरबार में विधि-विधान पूर्वक दर्शन पूजन व आरती कर मां का आशीर्वाद लिया.

मंदिर दर्शन के दौरान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे सुरक्षा कर्मी दर्शन पूजन करने के बाद मंदिर परिसर (Vindhyavasini temple) में स्थित अन्य देवी देवताओं का परिक्रमा करते हुए हवन कुंड में भी परिक्रमा की. दर्शन पूजन के बाद मंदिर के पुजारियों ने राष्ट्रपति को अंगवस्त्रम, स्मृति चिह्न और प्रसाद भी भेंट किया. इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में सुरक्षा की अभेद किलेबंदी की गई थी. मंदिर परिसर और आसपास चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहे. मां विंध्यवासिनी मंदिर से सड़कों के मध्य स्थित पासिंग मार्ग तक बैरियर लगाकर पुलिस कर्मी तैनात रहे.

Uttar Pradesh: President Ram Nath Kovind and Chief Minister @myogiadityanath visit Maa Vindhyavasini Temple in Mirzapur, today. pic.twitter.com/3fpwR1weq9

— Prasar Bharati News Services पी.बी.एन.एस. (@PBNS_India) March 14, 2021

मंदिर में दर्शन पूजन के बाद राष्ट्रपति अष्टभुजा हेलीपैड से वापस वाराणसी हुए रवाना मंदिर में दर्शन पूजन के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद अनुप्रिया पटेल,नगर विधायक रत्नाकर मिश्र,राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल, वाराणसी परिक्षेत्र के एडीजी, जिलाधिकारी मिर्जापुर प्रवीण कुमार लक्षकार, एसपी अजय कुमार आदि भी मौजूद रहे. मंदिर में दर्शन पूजन के बाद राष्ट्रपति अष्टभुजा हेलीपैड से वापस वाराणसी रवाना हो गये. राष्ट्रपति के मंदिर में आगमन को देख पूरे मंदिर परिसर को फूलों, अशोक और कामिनी की पत्तियों से दुल्हन की तरह सजाया गया था.

मां विंध्यवासिनी धाम से राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का पुराना नाता बताते चले, मां विंध्यवासिनी धाम से राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का पुराना नाता रहा है. कुछ वर्षों पूर्व जब वह सांसद थे, तब मां का दर्शन करने के लिए आए थे. वह राष्ट्रपति के रूप में आज पहली बार मंदिर में आये. राष्ट्रपति से जुड़ी यादों को नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने साझा किया.

Published - March 15, 2021, 11:21 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • indian temple
  • maa vindhyavasini
  • president

Related

  • भाविश अग्रवाल ने बताई ओला के मुनाफे की रूपरेखा, इलेक्ट्रिक कार पर नहीं है फोकस
  • बैंक क्‍यों बढ़ा रहे हैं जमा दर, एसबीआई अर्थशास्त्री ने दी जानकारी
  • Home Loan rates Aug: ये बैंक दे रहे सबसे सस्‍ता होम लोन, घर खरीदने में नहीं बढ़ेगा EMI का बोझ
  • घर बैठे लोग हर महीने ले रहे 200 करोड़ रुपये का लोन, बड़े काम की है ये सुविधा
  • अब टीवी फ्रिज बनाएगी रिलायंस, इस नाम से बाजार में ली एंट्री
  • भारत ने गंवा दिया चीन का बाजार!

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close