• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / Exclusive

IRCTC टूर पैकेज: 12,285 रुपये में दक्षिण भारत के ट्रैवल का उठाएं लुत्फ

IRCTC टूर पैकेजः ‘दक्षिण भारत यात्रा’ टूर पैकेज IRCTC ने शुरू किया है. 13 दिन और 12 रात के इस पैकेज के लिए आपको प्रति व्यक्ति 12,285 रुपये देने होंगे.

  • Team Money9
  • Last Updated : August 3, 2021, 12:20 IST
टिकट काउंटर की भीड़ से बचने के लिए मोबाइल से खरीदें जनरल टिकट
  • Follow

अगर आप दक्षिण भारत की यात्रा करने का मन बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी (IRCTC) आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है. दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने यात्रियों के लिए ‘दक्षिण भारत यात्रा’ टूर पैकेज की शुरुआत की है. 13 दिन और 12 रात के इस पैकेज के लिए आपको प्रति व्यक्ति 12,285 रुपये देने होंगे. यानी हर दिन के हिसाब से आपको 945 रुपये की कीमत चुकानी होगी. यह यात्रा 10 सितंबर से शुरू हो रही  है. जिसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है.

‘दक्षिण भारत यात्रा’ टूर में इन जगहों को किया गया है शामिल

इस दक्षिण भारत यात्रा टूर पैकेज के लिए रेलवे की ओर से विशेष ट्रेन चलाई जा रही है. इस पैकेज को लेने वाले यात्रियों को रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी, तिरुवनंतपुरम (पद्मनाभम मंदिर), तिरुचिरापल्ली, तिरुपति (बालाजी) और मल्लिकार्जुन की यात्रा कराई जाएगी.

कहां-कहां होंगे बोर्डिंग स्टेशन

‘दक्षिण भारत यात्रा’ स्पेशल ट्रेन 10 सितंबर की सुबह छह बजे जालंधर कैंट से चलेगी. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई बोर्डिंग स्टेशन बनाए हैं. यात्री ट्रेन में बोर्डिंग लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अलवर और जयपुर से कर सकते हैं.

क्या मिलेगी सुविधा

10 सितंबर से शुरू होने वाली ये यात्रा 23 सितंबर तक चलेगी. यात्रा के दौरान अलग-अलग स्थानों पर घूमाने के साथ ही यात्रियों को धर्मशाला, खाना और नाश्ते के साथ चाय की भी व्यवस्था IRCTC की तरफ से की जाएगी. वहीं किसी हेल्थ इमरजेंसी से निपटने के लिए डॉक्टर की टीम भी साथ में रहेगी.

कैसे करें बुकिंग

Visit #SouthIndia’s most-coveted tourist destinations with #IRCTCTourism’s 13D/12N all-incl. ‘Dakshin Bharat Yatra’ tour package starting at Rs.12,285/-* pp only. More details on https://t.co/sTD4f4JHt4. *T&C Apply

— IRCTC (@IRCTCofficial) August 2, 2021

IRCTC टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पहले भी स्पेशल यात्रा ट्रेन चला चुका है. अगर आप भी दक्षिण भारत की यात्रा करने के इच्छुक हैं तो आप आईआरसीटीसी (IRCTC) के इस पैकेज का लाभ उठा सकते हैं. यात्रा की बुकिंग करने के लिए आपको आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट bit.ly/3jgcAK6. पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके अलावा आप रेलवे के जोनल ऑफिस में जाकर भी अपने लिए इस पैकेज को बुक करा सकते हैं. हालांकि इस टूर पैकेज के लिए सिट लिमिटेड हैं.

Published - August 3, 2021, 12:20 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • indian railway catering and tourism corporation
  • indian railway latest news
  • indian railway new service

Related

  • भाविश अग्रवाल ने बताई ओला के मुनाफे की रूपरेखा, इलेक्ट्रिक कार पर नहीं है फोकस
  • बैंक क्‍यों बढ़ा रहे हैं जमा दर, एसबीआई अर्थशास्त्री ने दी जानकारी
  • Home Loan rates Aug: ये बैंक दे रहे सबसे सस्‍ता होम लोन, घर खरीदने में नहीं बढ़ेगा EMI का बोझ
  • घर बैठे लोग हर महीने ले रहे 200 करोड़ रुपये का लोन, बड़े काम की है ये सुविधा
  • अब टीवी फ्रिज बनाएगी रिलायंस, इस नाम से बाजार में ली एंट्री
  • भारत ने गंवा दिया चीन का बाजार!

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close