• English
  • বাংলা
  • తెలుగు
  • मराठी
  • ಕನ್ನಡ
  • ગુજરાતી
  • money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / Exclusive

IPL 2021: मैच हारने के साथ धोनी को लगा एक और झटका, इस वजह से 12 लाख का लगा जुर्माना

IPL 2021: महेंद्र सिंह धोनी पर पहले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया.

  • Team Money9
  • Last Updated : April 11, 2021, 11:30 IST
  • Follow

IPL 2021: चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम के पहले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया. तीन बार की चैंपियन सुपरकिंग्स की आईपीएल 14 में शुरुआत खराब रही जब टीम को अपने पहले ही मुकाबले में शनिवार को ऋषभ पंत की अगुआई वाले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

आईपीएल ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2021 मुकाबले में धीमी ओवर गति से गेंदबाजी की थी.’’

बयान के अनुसार, ‘‘आईपीएल आचार संहित के तहत न्यूनतम ओवर गति अपराध से संबंधित यह टीम का सत्र का पहला अपराध है इसलिए धोनी पर 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया.’’

दिल्ली कैपिटल्स ने 189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाजों शिखर धवन (85) और पृथ्वी साव (72) के बीच 138 रन की साझेदारी की बदौलत सात विकेट से आसान जीत दर्ज की.

गेंदबाजों को गलतियों से लेना होगा सबक चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में खराब प्रदर्शन के बाद उनके गेंदबाजों को अपनी गलतियों से सबक लेना होगा. जीत के लिये 189 रन का लक्ष्य दिल्ली ने तीन विकेट खोकर आठ गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. शिखर धवन ने 85 और पृथ्वी साव ने 72 रन की पारियां खेली.

धोनी ने मैच के बाद कहा ,‘‘ हम बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे. गेंदबाज अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके और बेहद ढीली गेंदें डाली. उन्होंने सबक ले लिया है और आगे वे बेहतर प्रदर्शन करेंगे.’’

दिल्ली के नये कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. धोनी ने कहा ,‘‘ ओस पर काफी कुछ निर्भर करता है और उसे ध्यान में रखकर हम ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहते थे.’’

इस बीच पंत ने कहा कि राष्ट्रीय टीम के उनके मेंटर रहे धोनी के साथ टॉस के लिए जाना विशेष था.

पंत ने कहा, ‘‘असल में मेरे लिए आईपीएल में कप्तानी करना और एमएस (धोनी) के साथ टॉस के लिए जाना विशेष था. मैंने उनसे सीखा है और मुश्किल समय में उन पर भरोसा करता हूं.’’

क्रिस वोक्स और आवेश खान ने हालांकि सुनिश्चित किया कि दिल्ली की टीम को तेज गेंदबाजों कागिसो रबादा और एनरिच नोर्ट्जे की कमी नहीं खले जो पृथकवास से गुजर रहे हैं.

पंत ने कहा, ‘‘यह अच्छा था, जब आप मैच जीत जाते हो तो सब कुछ अच्छा होता है। बीच के ओवरों में मैं दबाव में था लेकिन आवेश और गेंदबाजों ने अच्छा काम किया.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम सोच रहे थे कि नोर्ट्जे और रबादा के बिना क्या करेंगे. हमने उपलब्ध विकल्पों के बीच अपनी सर्वश्रेष्ठ एकादश उतारी.’’

पंत ने धवन और पृथ्वी की सलामी जोड़ी की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘पृथ्वी और शिखर ने पावर प्ले में हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने चीजों को सामान्य रखा और बाउंड्री लगाने की कोशिश की.’’

Published - April 11, 2021, 11:30 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • CSK vs DC
  • dhoni
  • IPL

Related

  • भाविश अग्रवाल ने बताई ओला के मुनाफे की रूपरेखा, इलेक्ट्रिक कार पर नहीं है फोकस
  • बैंक क्‍यों बढ़ा रहे हैं जमा दर, एसबीआई अर्थशास्त्री ने दी जानकारी
  • Home Loan rates Aug: ये बैंक दे रहे सबसे सस्‍ता होम लोन, घर खरीदने में नहीं बढ़ेगा EMI का बोझ
  • घर बैठे लोग हर महीने ले रहे 200 करोड़ रुपये का लोन, बड़े काम की है ये सुविधा
  • अब टीवी फ्रिज बनाएगी रिलायंस, इस नाम से बाजार में ली एंट्री
  • भारत ने गंवा दिया चीन का बाजार!

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Trending Stories

  • फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम!
  • पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • TV9 Sites

  • TV9 Hindi
  • TV9 Marathi
  • TV9 Gujarati
  • TV9 Kannada
  • TV9 Bangla
  • TV9 English
  • News9 Live
  • Trends9
  • Tv9tamilnews
  • Assamtv9
  • Malayalamtv9
  • Money9 Sites

  • Money9 Hindi
  • Money9 English
  • Money9 Marathi
  • Money9 Telugu
  • Money9 Gujarati
  • Money9 Kannada
  • Money9 Bangla
  • Money9live
  • Topics

  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • शेयर
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • क्रिप्टो
  • एक्सक्लूसिव
  • survey data
  • Download App

  • play_store
  • App_store
  • Contact Us
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2025 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close