• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / Exclusive

सबसे खराब ट्रैक रिकॉर्ड वाले राज्यों में शिशु मृत्यु दर की गिरावट की गति धीमी

Infant Mortality Rate: 2015 और 2019 के बीच पांच वर्षों में देश के IMR में 18.9% की कमी आई है; 2011-15 के बीच गिरावट की दर 15.9% थी.

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : November 15, 2021, 12:05 IST
IMAGE: PIXABAY,शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच अंतर और भी अधिक है. शिशु मृत्यु दर में शहरी गिरावट की गति ग्रामीण गिरावट की गति से तेज थी. इसके अलावा, जहां ग्रामीण क्षेत्रों में शिशु मृत्यु दर में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई, 2019 में स्थिति उलट गई.
  • Follow

Infant Mortality Rate: भारत के इन्फेंट मोर्टेलिटी रेट (शिशु मृत्यु दर) में सुधार आया है. न्यू सैंपल रजिस्ट्रेशन सर्वे (SRS) डेटा से पता चलता है कि 2019 में शिशु मृत्यु दर – देश में 1,000 शिशुओं में से एक साल के होने से पहले ही मरने वाले शिशुओं की संख्या (Infant Mortality Rate) घटकर 30 हो गई है. 2011 में यह संख्या 44 थी.

इन सात राज्यों में शिशु मृत्यु दर अधिक

हालांकि, आंकड़ों के और विश्लेषण से पता चलता है कि भारत के 30 IMR की तुलना में सात राज्यों मध्य प्रदेश (46), उत्तर प्रदेश (41), असम (40), छत्तीसगढ़ (40), ओडिशा (38), राजस्थान (35) और मेघालय (33) में अभी भी देश के बाकी हिस्सों की तुलना में सबसे ज्यादा है.

भारत ने IMR के टारगेट को 25 रखा है, जबकि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान और मेघालय के अलावा अरुणाचल प्रदेश (29), बिहार (29), झारखंड (27), उत्तराखंड (27), और हरियाणा (27) में IMR 25 से ज्यादा है.

इन 3 राज्यों में IMR की गिरावट की गति भी धीमी

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में IMR की गिरावट की गति भी धीमी हो रही है. 2015 और 2019 के बीच पांच वर्षों में देश के IMR में 18.9% की कमी आई है; 2011-15 के बीच गिरावट की दर 15.9% थी.

वहीं मध्य प्रदेश में 2015 और 2019 के बीच IMR में 8% की कमी आई है. 2011-15 के बीच गिरावट की दर 15.3% थी. वहीं उत्तर प्रदेश में 2015 और 2019 के बीच IMR में 10.9% की कमी आई है. 2011-15 के बीच गिरावट की दर 19.3% थी.

छत्तीसगढ़ की बात करें तो 2015 और 2019 के बीच IMR में 2.4% की कमी आई है. 2011-15 के बीच गिरावट की दर 14.6% थी.

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच अंतर ज्यादा

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच अंतर और भी अधिक है. शिशु मृत्यु दर में शहरी गिरावट की गति ग्रामीण गिरावट की गति से तेज थी. इसके अलावा, जहां ग्रामीण क्षेत्रों में शिशु मृत्यु दर में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई, 2019 में स्थिति उलट गई.

2011 और 2015 के बीच, शहरी क्षेत्रों में शिशु मृत्यु दर में 13.8% की गिरावट आई थी, और ग्रामीण भारत में 14.6% की गिरावट देखी गई थी

लेकिन 2019 तक के पांच सालों में शहरी इलाकों में शिशु मृत्यु दर में 20% की गिरावट देखी गई, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह कमी महज 17.1% रही.

Published - November 15, 2021, 12:05 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • infant mortality
  • Infant Mortality Rate
  • rural areas falling infant mortality rate

Related

  • भाविश अग्रवाल ने बताई ओला के मुनाफे की रूपरेखा, इलेक्ट्रिक कार पर नहीं है फोकस
  • बैंक क्‍यों बढ़ा रहे हैं जमा दर, एसबीआई अर्थशास्त्री ने दी जानकारी
  • Home Loan rates Aug: ये बैंक दे रहे सबसे सस्‍ता होम लोन, घर खरीदने में नहीं बढ़ेगा EMI का बोझ
  • घर बैठे लोग हर महीने ले रहे 200 करोड़ रुपये का लोन, बड़े काम की है ये सुविधा
  • अब टीवी फ्रिज बनाएगी रिलायंस, इस नाम से बाजार में ली एंट्री
  • भारत ने गंवा दिया चीन का बाजार!

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close