• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / Exclusive

डब्‍लूटीओ में भारत ने चीन का निवेश एजेंडा रोका, अमेरिका के साथ भी असमहत‍ियां बरकारार

यह बैठक चीन बनाम भारत में बदल गई.

  • अंशुमान तिवारी
  • Last Updated : February 28, 2024, 21:30 IST
  • Follow

डब्‍लूटीओ वातार्ओं में चीन के एक प्रमुख एजेंडे को भारत ने रोक दिया है. चीन ने निवेश सुवि‍धाओं और रियायतों को चर्चा में शामिल कराने की कोशिश की थी. बुधवार विकास एजेंडे पर वार्ताओं के दौरान भारत ने इसे डब्‍लूटीओ की व्‍यवस्‍था खिलाफ बताकर रोक दिया. एजेंडे में शामिल होने पर रोक के बाद इस पर चर्चा की संभावना सीम‍ित हो गई.

चीन बनाम भारत

वार्ताओं के दूसरे दिन विकास के एजेंडे पर चर्चा थी जो क‍ि इन सम्‍मेलन का प्रमुख विषय है. यह बैठक चीन बनाम भारत में बदल गई. चीन सहित करीब 125 देशों ने इन्‍वेस्‍टमेंट फैस‍िलिटेशन डेवलपमेंट मसौदे पर एक राय बनाई है जि‍समें सदस्‍य देश परस्‍पर निवेश को बढ़ावा देंगे. चीन के साथ दक्ष‍िण कोरिया और चिली भी इस प्रस्‍ताव को आगे बढ़ा रहे हैं.

व्‍यवस्‍था के विरुद्ध प्रस्ताव

भारत और दक्ष‍िण अफ्रीका ने इस प्रस्‍ताव को डब्‍लूटीओ की व्‍यवस्‍था विरुद्ध बताया जहां व्‍यापार पर चर्चा होती है निवेश पर नहीं. उनका कहना था कि यह केवल देशों के एक समूह बनी हुई सहमति है. यह कोई समझौता नहीं है. इसलिए इसे एजेंडे में रखा नहीं जा सकता.

1996 से जारी विरोध

डब्‍लूटीओ न‍िवेश को वार्ताओं का हिस्‍सा बनाने के विरोध 1996 से जारी है. 2004 में यह फैसला हुआ था कि जब तक दोहा दौर के एजेंडे का क्रियान्‍वयन नहीं हो जाता तब तक निवेश पर बात नहीं होगी. हालांक‍ि 2015 में नैरोबी की बैठक में डब्‍लूटीओ का रुख बदला था. तब यह तय हुआ था कि अगर सभी सदस्‍य सहमत होंगे तो नए मुद्दे शामिल किये जाएंगे. भारतीय पक्ष ने संकेत दिया विरोध के बाद इसे एजेंडे में शामिल किये जाने की संभावना समाप्‍त हो गई है.

वार्ताओं में चीन की सक्रियता खासी उल्‍लेखनीय है. फ‍िशिंग सब्‍स‍िडी पर भी चीन का रुख गतिरोध वाला है. वही सबसे ज्‍यादा सब्‍स‍िडी भी देता है.

अमेरिका के साथ गहरी असहमतियां

चीन ही नहीं अमेरिका के साथ गहरी असहमतियां नजर आ रही है. विदेश में रहने वाली भारतीयों के धन प्रेषण (रेमिटांस) पर टैक्‍स कम करने के प्रस्‍ताव पर अमेरिका सहमत नहीं है. यूरोपीय समुदाय ने पहले इसका समर्थन किया था मगर अब कुछ नए विकल्‍प लेकर आ रहा है.

सूत्र बता रहे हैं कि डब्‍लूटीओ विवाद निस्‍तारण व्‍यवस्‍था में अपीली तंत्र के सुधार पर भी अमेरिका राजी नहीं है.

Published - February 28, 2024, 09:25 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • WTO

Related

  • भाविश अग्रवाल ने बताई ओला के मुनाफे की रूपरेखा, इलेक्ट्रिक कार पर नहीं है फोकस
  • बैंक क्‍यों बढ़ा रहे हैं जमा दर, एसबीआई अर्थशास्त्री ने दी जानकारी
  • Home Loan rates Aug: ये बैंक दे रहे सबसे सस्‍ता होम लोन, घर खरीदने में नहीं बढ़ेगा EMI का बोझ
  • घर बैठे लोग हर महीने ले रहे 200 करोड़ रुपये का लोन, बड़े काम की है ये सुविधा
  • अब टीवी फ्रिज बनाएगी रिलायंस, इस नाम से बाजार में ली एंट्री
  • भारत ने गंवा दिया चीन का बाजार!

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close