• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / Exclusive

कोविड की दूसरी लहर से फिर घटी पेट्रोल-डीजल की मांग

कई जगह लॉकडाउन लगने और आर्थिक गतिविधियां सुस्त पड़ने से अप्रैल में डीजल की खपत में 10 फीसदी और पेट्रोल में 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

  • pti
  • Last Updated : May 2, 2021, 17:16 IST
 2020-21 में, उत्पाद शुल्क संग्रह 3.89 लाख करोड़ रुपये था और 2019-20 में यह 2.39 लाख करोड़ रुपये था
  • Follow

पूरे देश में तेजी से फैल रही कोरोना की दूसरी लहर से अप्रैल महीने में औद्योगिक गतिविधियां और परिवहन सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई है. इसका असर डीजल और पेट्रोल की डिमांड पर भी पड़ा है.

अप्रैल में डीजल की खपत में 10 फीसदी और पेट्रोल में 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. यह गिरावट कोरोना से ठीक पहले वाली साल यानी अप्रैल 2019 के मुकाबले है. अप्रैल 2019 में पेट्रोल और डीजल की खपत सामान्य स्थिति में थी.

कोविड के कहर का असर

गौरतलब है कि देश में कोविड की दूसरी लहर के फैलने के साथ ही हर दिन 3 लाख से ज्यादा नए केस आ रहे हैं. साथ ही हर दिन इस महामारी से मरने वालों की संख्या 2,000 से ऊपर है.

ऐसे में राज्य सरकारें लॉकडाउन लगाने का सहारा ले रही हैं. इसके चलते लोगों की आवाजाही पर असर पड़ा है. दूसरी ओर, आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी इंडस्ट्रीज भी कई जगह पर बंद हैं.

डेटा का तुलनात्मक विश्लेषण 2019 से इसलिए किया गया है क्योंकि मार्च 2020 में लॉकडाउन की घोषणा के बाद अप्रैल 2020 में मांग में 70 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी.

मार्च के मुकाबले अप्रैल में गिरी डिमांड

महीना-दर-महीना आधार पर मार्च 2021 के मुकाबले अप्रैल में डीजल की बिक्री में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

दूसरी तरफ, अप्रैल में कंजंप्शन में 10 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. प्री-पैनडेमिक लेवल के मुकाबले अप्रैल में कंजप्शन 95 फीसदी पर रहा.

मार्च के मुकाबले अप्रैल में पेट्रोल खपत में 6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

जेट फ्यूल और LPG की बिक्री भी घटी

अप्रैल 2019 के मुकाबले अप्रैल 2021 में जेट फ्यूल की बिक्री में 39 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि मार्च 2021 के मुकाबले इसमें 11 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है.

भारत LPG गैस का बहुत बड़े पैमाने पर आयात करता है. महीना-दर-महीना आधार पर अप्रैल में इसमें 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

गौरतलब है कि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल 66.66 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर इस हफ्ते बंद हुआ है.

Published - May 2, 2021, 05:16 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • covid
  • Diesel
  • fuel

Related

  • भाविश अग्रवाल ने बताई ओला के मुनाफे की रूपरेखा, इलेक्ट्रिक कार पर नहीं है फोकस
  • बैंक क्‍यों बढ़ा रहे हैं जमा दर, एसबीआई अर्थशास्त्री ने दी जानकारी
  • Home Loan rates Aug: ये बैंक दे रहे सबसे सस्‍ता होम लोन, घर खरीदने में नहीं बढ़ेगा EMI का बोझ
  • घर बैठे लोग हर महीने ले रहे 200 करोड़ रुपये का लोन, बड़े काम की है ये सुविधा
  • अब टीवी फ्रिज बनाएगी रिलायंस, इस नाम से बाजार में ली एंट्री
  • भारत ने गंवा दिया चीन का बाजार!

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close